Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 6/05/2022

आज से आदि उत्सव कार्यक्रम प्रारंभ, महामहिम राज्यपाल करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा होंगे शामिल
आदिवासी कलाकारों की होगी आकर्षक प्रस्तुति

मण्डला 6/05/2022
गौंड़ राजाओं की गौरवशाली परंपरा, गौंड़ राजवंश की यश कीर्ति तथा जिले की लोक कला संस्कृति को
परिचय कराने के उद्देश्य से 7 एवं 8 मई को मंडला जिले के रामनगर में दो दिवसीय आदि उत्सव का आयोजन
किया जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारंभ महामहिम राज्यपाल म.प्र. शासन श्री मंगूभाई पटेल द्वारा किया
जायेगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केन्द्रीय
इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, केन्द्रीय जनजातीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, जनजातीय कार्य
एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री म.प्र. शासन सुश्री मीना सिंह, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा
मंडला जिले के प्रभारी मंत्री बिसाहूलाल सिंह, पशुपालन डेयरी एवं सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंत्री
प्रेमसिंह पटेल, वन मंत्री कुंवर विजयशाह, अलग-अलग राज्यों के मंत्रीगण, राष्ट्रीय तथा राज्य स्तर के जनप्रतिनिधि
उपस्थित रहेंगे। आदि उत्सव के प्रथम दिन 7 मई को प्रातः 10 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा तथा 8 मई को
दूसरे दिन शाम 5 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

विभिन्न राज्यों के लोकनृत्यों की होगी प्रस्तुति

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनजातीय लोक कला एवं संस्कृति का परिचय कराने वाले इस कार्यक्रम में
अलग-अलग राज्यों के लोकनृत्य दलों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। आदि उत्सव में जम्मू-कश्मीर, आंध्रप्रदेश,
उत्तर-पूर्व, दक्षिण भारत, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश के भील-भगौरिया, कोरकू, बैगा, करमा, शैला, लोकनृत्य, छत्तीसगढ़ी
लोकनृत्य एवं लोक संगीत, गुदुम-नगाड़ा लोकनृत्य, गौंड़ी लोकनृत्य की प्रस्तुति होगी। इसी प्रकार जनजातीय संस्कृति
इतिहास पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं मंडला जिले के प्रभारी मंत्री
बिसाहूलाल सिंह ने रामनगर पहुंचकर 2 दिवसीय आदि उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया।
उन्होंने किला परिसर, प्रदर्शनी एवं स्टॉल स्थल तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए
संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदि उत्सव के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करते हुए
इसके गरिमामय आयोजन को सफल बनाएं। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते एवं प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने मुख्य कार्यक्रम
स्थल पर मंच की व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, बिजली, पीने का पानी, पार्किंग सहित अन्य विषयों का निरीक्षण करते
हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्टर एवं एसपी से कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा भी की।
साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी जरूरी निर्देश दिए।

जनजातीय झलक को देखने अवश्य पधारें

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने जिले, संभाग, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर
के जनजातीय प्रतिनिधियों, कलाकारों एवं आमजनों को आदि उत्सव कार्यक्रम में पधारने के लिए आमंत्रित किया है।
उन्होंने अपने आमंत्रण में कहा है कि 5वे आदि उत्सव कार्यक्रम में पधारकर गौंड़ साम्राज्य के वैभवशाली-गौरवशाली
इतिहास एवं संस्कृति के समागम पर्व में अवश्य पधारें। साथ ही देशभर से आने वाले लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों
एवं उनकी संस्कृति से परिचय प्राप्त करें। केन्द्रीय मंत्री ने रामनगर में आदि उत्सव की तैयारियों एवं रूपरेखा के
संबंध में मीडिया से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि मीडिया साथी कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं तथा जनजातीय
उत्सव को सफल बनाने में सहयोग करें।

जनजातीय संग्रहालय एवं सामुदायिक भवन स्वीकृत

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चौगान में जनजातीय संग्रहालय एवं कम्यूनिटी सेंटर भवन निर्माण की
प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई है। ग्राम पंचायत चौगान, जनपद पंचायत मोहगाँव में प्रस्तावित जनजातीय संग्रहालय
एवं कम्यूनिटी सेंटर भवन निर्माण के लिए लगभग 537.60 लाख रूपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

 

 

 

 

केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा आज रामनगर आएंगे

 

मण्डला 6 मई 2022

केन्द्रीय मंत्री, जनजातीय कार्य विभाग भारत शासन नई दिल्ली मंत्री अर्जुन मुण्डा 7 मई 2022 को मंडला आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुण्डा भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा रामनगर मंडला आएंगे। श्री मुण्डा प्रातः 11 बजे रामनगर पहुंचकर आदि उत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। केन्द्रीय जनजातीय मंत्री दोपहर 2 बजे जनजातीय क्षेत्र ईएमआरएसएस एवं व्हीडीव्हीके क्लस्टर मंडला विजिट करेंगे। इसके पश्चात शाम 5 बजे श्री मुण्डा जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह का दौरा कार्यक्रम

 

मण्डला 6 मई 2022

जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री मीना सिंह का 6 मई को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुश्री मीना सिंह 6 मई को सायं 5 बजे बेलसरा से मंडला के लिए प्रस्थान करेंगी एवं रात्रि 8 बजे मंडला पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी तथा रात्रि विश्राम करेंगी। सुश्री सिंह 7 मई को प्रातः 10 बजे ’आदि उत्सव’ शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी तथा दोपहर 2:30 बजे जबलपुर के लिए रवाना होंगी।

 

 

 

 

 

पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल आज रामनगर आएंगे

 

मण्डला 6 मई 2022

पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग म.प्र. शासन भोपाल मंत्री प्रेमसिंह पटेल का 7 मई 2022 को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री प्रेमसिंह पटेल 7 मई को प्रातः 8 बजे जबलपुर से रामनगर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 10:30 बजे रामनगर पहुंचकर आदि उत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के पश्चात पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण मंत्री प्रेमसिंह पटेल कान्हा नेशनल पार्क के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।

पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल 8 मई को प्रातः 10 बजे कान्हा नेशनल पार्क से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

नैनपुर एसडीएम को घुघरी का प्रभार

 

मण्डला 6 मई 2022

अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अग्रिम कुमार (आईएएस) को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घुघरी का प्रभार सौंपा गया था जिसे 6 मई 2022 को जारी आदेश के अनुसार निरस्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नैनपुर प्रियंका वर्मा को पूर्व में 21 अप्रैल 2022 को जारी आदेश के अनुपालन में अपने कर्तव्य के साथ-साथ अनुविभागीय अधिकारी घुघरी का कार्य संपादित करने आदेशित किया गया है।

 

 

 

 

 

8 मई को सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मनाया जाएगा लाड़ली लक्ष्मी उत्सव कार्यक्रम के लिए दिशा-निर्देश जारी

 

मण्डला 6 मई 2022

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 8 मई 2022 को भोपाल के लाल परेड ग्राउन्ड में सायं 6:30 बजे से किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान कार्यक्रम में सांय 7 बजे मंचासीन होंगे। कार्यक्रम के संबंध में शासन स्तर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के तहत 8 मई 2022 के पूर्व सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थानीय परंपरा अनुसार सभी लाड़ली परिवारों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य विभागों के मैदानी अमलों द्वारा आमंत्रित किया जाए। ग्राम पंचायत एवं शहरी जोनल, वार्ड के स्थानीय कार्यक्रमों में स्थानीय व्यक्ति, महिला जिन्होने समाज में व्यापक बदलाव का कार्य किया हो उनका 8 से 10 मीनिट का उद्बोधन रखा जाए। ग्राम पंचायत के अलावा संबंधित ग्रामों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाये ताकि लाड़ली लक्ष्मियों को अधिक दूरी न तय करना पड़े। जिला, ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर के कार्यक्रमों में सायं 6:30 से 7 बजे तक गतिविधियों का आयोजन किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर लाड़ली लक्ष्मियां अभिभावकों सहित एक साथ एक रैली के रूप में स्थानीय वाद्य यंत्रों की संगीतमय प्रस्तुति के साथ लाया जाए। सबका तिलक लगाकर स्वागत किया जाए। रैली के दौरान स्थानीय समूहों द्वारा लाड़लियों एंव उनके अभिभावकों पर यथासंभव पुष्पवर्षा की जाए। जिला स्तर के कार्यक्रमों के पूर्व तीन लाड़ली लक्ष्मियों का कन्या पूजन किया जाए। दीप प्रज्जवलन भी किया जाए।

राज्य स्तर से प्रसारित होने वाले मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन को सीधे प्रसारण की पर्याप्त व्यवस्था किया जाये जिसमें शतप्रतिशत लाड़लियों की भागीदारी उनके परिवार के साथ सुनिश्चित की जा सके। उक्त आयोजनों में सभी विभागों के मैदानी अमले को भी अनिवार्य रूप से जोड़ा जाए। लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में व्यापक जनभागीदारी एवं शतप्रतिशत लाडलियों एवं उनके परिवारों को जोड़ने हेतु प्रत्येक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए जिसमें रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, स्थानीय हाट बाजार आदि स्थलों पर लाड़ली गीतों को बजाया जाये साथ ही सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर संदेशों को प्रसारित किया जाए। राज्य स्तर से प्रसारित होर्डिग प्रोटोटाईप अनुसार प्रत्येक स्तर पर होर्डिग लगाया जाए। साथ ही वॉल राईटिंग को प्रत्येक स्तर पर कराया जाए। छोटे शहरों अथवा नगर पंचायतों में सुविधानुसार एक या दो स्थानों पर तथा बड़े महानगरों में वार्ड, जोन स्तर पर सुविधानुसार ऐसे परिसर का चयन किया जाए जहां स्क्रीन लगाकर बैठक व्यवस्था की जा सके यथा महाविद्यालय, स्कूल, सामुदायिक भवन, विभिन्न समाजों के धर्मशाला आदि।

राज्य स्तरीय लाड़ली लक्ष्मी उत्सव को व्यापक रूप देने के लिये सभी जनप्रतिनिधियों, जन अभियान परिषद की प्रस्फुटन समितियों, अंत्योदय समितियों, महिला स्वसहायता समूहों, स्वच्छता दूतों, किसान मित्र, सहयोगिनी मातृ समितियों, शौर्यादल के सदस्यों, स्वयंसेवी संगठनों तथा डेवलमेंट पार्टनर्स का प्रत्येक स्तर पर सकीय भागीदारी सुनिश्चित किया जाए। शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता वाहनों पर जनसंपर्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे लाड़ली महिमा गान को लगातार बजाया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में कोटवारों के माध्यम से डोडी पिटवाई जाये साथ ही भजन मंडलियों द्वारा किये जाने वाली प्रभात फेरियों में भी लाड़ली महिमा गान गाया जाने के संबंध में व्यवस्थायें की जाए। राज्य से जारी लाड़ली लक्ष्मी पर आधारित गीत का उपयोग सभी कार्यक्रमों में किया जाए। स्थानीय स्तर पर कार्यक्रम के सम्मानीय अतिथि सभी लाड़लियों एवं उनके अभिभावकों को स्थानीय सहयोग से प्रसाद, लड्डू, मिठाई, स्वल्पाहार वितरण किया जाए। प्रत्येक स्तर पर कार्यक्रम आयोजन उपरांत कार्यक्रम की सक्षिप्त प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पृथक से उपलब्ध कराये गये गुगल फॉर्म लिंक पर प्रविष्ट कराया जाए। कार्यक्रम स्थल पर बैठने एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाए। अतः उक्तानुसार आपके नेतृत्व में जिले में प्रत्येक स्तर पर कार्यक्रम का समारोहपूर्ण आयोजन किया जाकर प्रदेश की लाड़लियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित करने तथा लाडलियों के उज्जवल भविष्य की दिशा में सार्थक पहल करें।

 

 

 

 

 

सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 के तीसरे चरण की शुरूआत आज से

 

मण्डला 6 मई 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 मई 2022 से सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का तीसरे चरण की शुरूआत की जायेगी। अभियान में 0-2 वर्ष के बच्चों को जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए टीकाकृत किया जायेगा। यह कार्यक्रम मिशन मोड पर होना है जिसमें एक भी बच्चा न छूटे, हाई रिस्क ऐरिया जहां विगत दो वर्षों से टीके की कम उपलब्धि, नियमित टीकाकरण छूटा है। झुग्गी-झोपड़ी स्लिम ऐरिया, मीजल्स, डिप्थीरिया, रूबेला के प्रभाव वाले क्षेत्रों को विशेष ध्यान में रखा जायेगा। ईंट-भट्टा, कछार, घुमक्कड़ ऐसे बच्चे जो टीके से वंचित हो जाते हैं, वहां मोबाइल टीम के द्वारा टीकाकृत किया जायेगा। जिले में मार्च, अप्रैल, मई तीन चक्रों में अभियान चलाया जा रहा है।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ0 यतीन्द्र झारिया ने जानकारी दी कि नियमित टीकाकरण के सुदृढ़ीकरण हेतु अभियान चलाया जायेगा। नियमित टीकाकरण के साथ 7 दिवसीय कार्यक्रम 7, 9, 11, 12, 14, 18 एवं 19 मई तक तीसरा चरण होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भारत सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला बाल विकास विभाग, आयुष विभाग, नगरपालिका, पंचायत, एन.आर.एल.एम. के अधिकारी कर्मचारी सहयोग करेंगे। फरवरी 2020 के जन्मे बच्चे न्यू बोर्न बेबी इन्ही बच्चों को टीकाकृत करने का लक्ष्य है। टीकाकरण कार्यक्रम कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुये आयोजित होगा।

 

 

 

 

 

डेंगू बीमारी से बचाव के लिए 9 मई से मनाया जाएगा जनजागरूकता पखवाड़ा

 

मण्डला 6 मई 2022

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मई 2022 को ’’राष्ट्रीय डेंगू दिवस’’ मनाया जाएगा तथा 9 मई 2022 से 23 मई 2022 की अवधि को डेंगू बीमारी से बचाव के लिए जनजागरुकता पखवाड़ा के रुप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के रूप में मनाया जाता है आने वाले समय में वाहक जनित रोग जैसे की डेंगू, मलेरिया, रोग का संक्रमण काल शुरू होने वाला है जिसमें डेंगू सबसे ज्यादा खतरनाक है। वर्षाकाल, मानसून सीजन में इन बीमारियों के फैलने के ज्यादा अवसर होते हैं। जून से इसका प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ता जाता है जो वर्ष के अंत से कम होने लगता है। डेंगू बुखार, डेंगू नामक वायरस के कारण होता जिसके प्रमुख लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द; त्वचा पर चेचक जैसे लाल चकत्ते तथा मांसपेशियों हड्डीयों एवं आंख के पीछे दर्द शामिल है इनमें से किसी भी लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी से संपर्क करना चाहिए। डेंगू, एडीज मच्छर के काटने से फैलता है यह मच्छर काले रंग के साथ शरीर पर सफेद धारी लिए होने से आसानी से पहचाना जा सकता है। यह मच्छर दिन के समय काटता है, जब एक स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमित, एडीज मच्छर काटता है तो डेंगू होने की संभावना रहती है। एडीज मच्छर साफ व रुके हुए पानी में अंडे देता है। कहीं पर भी पानी जमा न होने दें, साफ पानी को ढक्कर रखें, कूलर, टंकी, होदी, घर के अन्दर रखे गमलों के पानी, को हफ्ते में जरूर बदलें। घरों की छत पर रखे अनुपयोगी वस्तुएं जैसे- डब्बे, फूलदान, टायर, बर्तन इत्यादि की सफाई करें, उन्हें इस प्रकार रखें कि इनमें पानी जमा ना होने पाये, पानी की टंक्कियों के ढक्कन लगायें। घरों में मच्छर निरोधक पौधे जैसे- लेमन ग्रास, लहसुन, लेवेंडर, गेंदा, तुलसी, सिट्रोनेला इत्यादि लगाएं। आवश्यक है कि हम सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें, घरों में मच्छर निरोधक जालियों का उपयोग करें, मच्छर निरोधी क्रीम,  कॉइल तथा रेपेलेंट का उपयोग करें। इस वर्ष मंडला जिले में अभी तक मलेरिया एवं डेंगू के केस निरंक है जो आमजन की जागरुकता एवं सक्रिय सहभागिता से ही संभव हो पाया है। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने अपील करते हुए कि राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जिले के समस्त विभाग, एन.जी.ओ. एवं जनप्रतिनिधि, आमजन, स्वास्थ्य कर्मी, पुलिस कर्मी और मीडिया बंधुओं को “जन-समुदाय की सक्रिय सहभागिता ही डेंगू नियंत्रण की कुंजी है” संदेश के साथ डेंगू नियंत्रण में आपकी सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा है।

 

 

महामहिम राज्यपाल श्री पटेल का आज मंडला आगमन

आदि उत्सवका करेंगे शुभारंभ

 

मण्डला 6 मई 2022

प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल 7 मई 2022 को रामनगर जिला मंडला आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री मंगूभाई पटेल 7 मई 2022 को प्रातः 11:10 बजे डुमना हेलीपेड जबलपुर से रामनगर के लिए रवाना होंगे तथा 11:30 बजे रामनगर पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 11:55 बजे आदि उत्सव कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे। श्री पटेल दोपहर 12 बजे स्मारक पर पूजा, प्रदर्शनी और आदि उत्सव के मंचीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे शासकीय हाईस्कूल रामनगर के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल श्री पटेल सायं 4 बजे विभिन्न आदिवासी समूहों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे तथा सायं 5 बजे कान्हा नेशनल पार्क के लिए प्रस्थान करेंगे। महामहिम कान्हा रेस्टहाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल 8 मई 2022 को प्रातः 9:30 बजे परसवाड़ा जिला बालाघाट के लिए रवाना होंगे।

 

 

 

अब तक 15521 कृषकों ने कराया स्लॉट बुकिंग, 5264 को भेजे गए एसएमएस

 

मण्डला 6 मई 2022

रबी विपणन वर्ष 2022-23 के लिए जिले में गेहूं विक्रय के लिए 53 केन्द्र बनाये गए हैं। इन केन्द्रों पर 15521 कृषकों द्वारा स्लॉट बुकिंग कराया गया है एवं जिन कृषकों के द्वारा स्लॉट बुकिंग नहीं कराया गया था, इन कृषकों में से शासन स्तर से 5264 कृषकों को गेहूं विक्रय हेतु एस.एम.एस. भेजे गए हैं। इनमें से 7947 कृषकों के द्वारा जिले के उपार्जन केन्द्रों में 326677.99 क्विंटल गेहूं की उपज का विक्रय किया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी कृषकों से अनुरोध किया है कि कृषक उपार्जन केन्द्र में उपार्जन साफ-सुथरी एवं एफ.ए.क्यू. मापदण्ड के अनुरूप तैयार करके ही लाएं।

 

Related posts

रोड पर खड़े वाहन 6 तक हटाएं अन्यथा किए जाएंगे राजसात

Reva India News

राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का स्त्रोत – प्रो. धर्माधिकारी

Reva India News

मंडला में 1 अप्रैल को ड्रोन व फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर प्रतिबंध

Reva India News

Leave a Comment