Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के तहत मिले पट्टे सीएम श्री चौहान ने किया सजीव संबोधन

मण्डला 19 मई 2022

मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के अंतर्गत भू-स्वामी अधिकार पत्र एवं स्थायी पट्टे का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश स्तरीय इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। उन्होंने अपने सजीव संबोधन में मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इस योजना के तहत लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को बधाई दी। श्री चौहान ने राजस्व विभाग को निर्देशित किया कि इस योजना के तहत आगामी दिनों में अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें तथा इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। जिला योजना भवन में इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ जिसमें राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, कलेक्टर हर्षिका सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा, एडीएम मीना मसराम, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा एवं संबंधित उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि एडॉप्ट-एन-आंगनवाड़ी कार्यक्रम के तहत आंगनवाड़ी केन्द्रों को गोद लें। इन केन्द्रों की व्यवस्थाएं बेहतर करें तथा बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने में मदद करें। श्री चौहान ने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया कि निराश्रित बच्चों की पढ़ाई एवं आश्रय सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इस काम में जनप्रतिनिधि भी सक्रिय सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने संबल योजना, शहरी पथ विक्रेता योजना एवं अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

 

अतिथियों ने किया हितलाभ वितरण

 

जिला योजना भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संपतिया उईके सहित उपस्थित अतिथियों ने मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के अंतर्गत भू-स्वामी अधिकार पत्र एवं स्थायी पट्टे का वितरण किया। उन्होंने हितग्राहियों को योजना से लाभ के लिए बधाई भी दी। इससे पूर्व कार्यक्रम का प्रारंभ परंपरागत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ हुआ। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन एडीएम मीना मसराम ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Related posts

*स्कूल नेशनल गेम्स के लिए खिलाड़ी दिल्ली रवाना।* *थांगता मार्शल आर्ट 4 एवं कुश्ती की 1 खिलाड़ी मध्य प्रदेश टीम में शामिल।

Reva India News

राज्य स्तरीय विश्वकर्मा पुरस्कार के लिये चयनित कलाकृतियों को लेकर आपत्ति आमंत्रित

Reva India News

एफएलएन कोर टीम की बैठक सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment