Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आगे पढ़ाई करके माता-पिता का नाम रोशन करूँगी – समीक्षा केवट

मण्डला 26 मई 2022

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा चलाई गई लाड़ली लक्ष्मी योजना से बालिकाओं को स्कूली शिक्षा हासिल करने में सहयोग प्राप्त हो रहा है। जिला मण्डला निवासी समीक्षा केवट बताती है कि मेरी माता जी कहती है कि घर जब बालिका समीक्षा का जन्म हुआ तो परिवार में खुशियों का ठिकाना नहीं रहा। समीक्षा केवट कहती है कि जन्म के बाद मुझे लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिला, तब माता-पिता की खुशी और दोगुनी हो गई। लाड़ली योजना से लाभान्वित समीक्षा केवट का कहना है कि 5वीं पास करके जब मैंने 6वीं में एडमिशन लिया तो मुझे 2 हजार रूपए मिले। मुझे 9वी, 10वी तथा 12वी में भी सहायता राशि प्राप्त होगी। इस योजना की मदद से मैं अपनी पढ़ाई जारी रख पा रही हूं। मैं अपनी पढ़ाई पूरी करके मैं स्वयं अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हूं और अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहती हूं। लाड़ली लक्ष्मी योजना से बालिका को शिक्षा में मदद मिल रही है। बेटियों की चिंताएं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने दूर कर दी है। मैं तहे दिल से हमारे मामा जी का धन्यवाद करती हूं।

Related posts

मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

टीएल बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश संकल्प से समाधान अभियान की प्रगति की समीक्षा आरोग्यम मंडला शिविरों के प्रचार-प्रसार पर जोर

Reva India News

Leave a Comment