मतदाता जागरूकता के लिए सहस्त्रधारा में हुए विविध कार्यक्रम
मैराथन,मतदान शपथ, वृक्षारोपण और हस्ताक्षर अभियान से दिया मतदान का संदेश
मण्डला 5 जून 2022
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा पंचायत क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। जागरूकता गतिविधियों का प्रारंभ मैराथन दौड़ से हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन दौड़ सहस्त्रधारा परिसर में समाप्त हुई। इसके पश्चात कलेक्टर एवं उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों एवं जन सामान्य से चर्चा करते हुए उन्हें विश्व पर्यावरण दिवस के संबंध में जानकारी दी तथा पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया। सहस्त्रधारा में आयोजित मतदाता जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत कलेक्टर ने उपस्थित जनों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात कलेक्टर सहित एसपी, जिला पंचायत सीईओ, एडीएम, वरिष्ठ अधिकारियों, बच्चों खिलाड़ियों एवं उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक परिसर में वृक्षारोपण किया। यह वृक्षारोपण पर्यावरण को बचाने के संकल्प के साथ-साथ इस पंचायत निर्वाचन मतदान करने के लिए भी था। मतदाता जागरूकता गतिविधियों के तहत सहस्त्रधारा में हस्ताक्षर अभियान का भी प्रारंभ किया गया। कलेक्टर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं उपस्थित जनों ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लेकर मतदान का संकल्प दोहराया।

रेवांचल पार्क में वृद्धजनों के साथ किया गया वृक्षारोपण
मण्डला 5 जून 2022
5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के वृद्धआश्रम के वृद्धजनों के साथ कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने रेवांचल पार्क में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, एडिशनल एसपी, वरिष्ठ अधिकारी, समाजसेवी, तथा सबंधित उपस्थित थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निर्वाचन प्रशिक्षण का निरीक्षण
मण्डला 5 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के लिए 5,6 तथा 7 जून को आयोजित किए जा रहे पंचायत निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि निर्वाचन प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा बताई जा रही जानकारी को अत्यंत गंभीरता से सुने समझे तथा किसी भी प्रकार का की शंका हो तो उसको तत्काल दूर करें। साथ ही निर्वाचन संबंधी समस्त प्रक्रिया की गंभीरतापूर्वक जानकारी ले। यह प्रशिक्षण जिला मुख्यालय के शासकीय विद्यालय क्रमांक 2 में आयोजित किया गया है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण दो अलग- अलग पालियों में आयोजित किया गया है।

मॉक पोलिंग बूथ का किया निरीक्षण
कलेक्टर ने शासकीय विद्यालय क्रमांक 2 के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बनाया जाए मॉक पोलिंग बूथ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ में ड्यूटीरत कर्मियों से मतदान की प्रक्रिया संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी मतदान से संबंधित प्रक्रियाओं को गंभीरता से समझें तथा अन्य को भी विस्तार पूर्वक समझाएं।
विकास खंडों में आयोजित हुए निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम
मण्डला 5 जून 2022
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा सभी विकासखंडों को निर्वाचन प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसी क्रम में सभी विकासखंडों में निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों सहित निर्वाचन में भाग लेने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा निर्वाचन प्रशिक्षण से संबंधित सभी जानकारी, आवश्यक नियमों तथा प्रक्रिया के बारे में बताया गया।

पंचायत क्षेत्रों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण एवं ली गई मतदान की शपथ
मण्डला 5 जून 2022
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत मंडला जिले में पंचायत से लेकर सभी स्तरों पर जागरूकता के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में नारे लेखन, मतदान शपथ, घर-घर संपर्क, प्रचार वाहन आदि के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचायतों से लेकर सभी स्तरों पर आमजनों ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। साथ ही अलग-अलग परियोजनाओं में भी वृक्षारोपण हुए एवं बच्चों की दौड़ आदि कार्यक्रम भी हुए। मतदाता जागरूकता के लिए दीवार लेखन का कार्य भी किया जा रहा है। साथ ही कार्य स्थलों पर मजदूरों को शपथ एवं अलग-अलग स्थानों पर मतदान की शपथ दिलाई जा रही है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन अभियान परिषद, समाजसेवी संस्थाओं, एनजीओ एवं वॉलिंटियर्स के माध्यम से भी वृक्षारोपण किया गया। साथ ही नर्मदा नदी के घाटों पर भी वृक्षारोपण किया गया।

त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 4 जून तक प्राप्त नाम-निर्देशनो की जानकारी
मण्डला 5 जून 2022
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निवार्चन अधिकारी ने प्राप्त जानकारी अनुसार पंचायत आम निर्वाचन 2022 के अंतर्गत मण्डला जिले में 03 चरणों के नाम निर्देशन पत्र 6 जून 2022 तक प्राप्त किए जाएगें। 30 मई 2022 से 4 जून 2022 तक नाम- निर्देशन पत्र प्राप्त हुये है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 42 इनमें से 23 पुरूष एवं 19 महिला, जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 252 इसमें से 138 पुरूष एवं 114 महिला। इसी प्रकार सरपंच पद के लिए कुल 857 इनमें से 422 पुरूष एवं 435 महिला तथा पंच पद के लिए कुल 2830 इनमें से 1533 पुरूष एवं 1297 महिला का नाम- निर्देशन प्राप्त किए गए है। उन्होने बताया कि नाम- निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 6 जून 2022 को अपरान्ह 3 बजें तक प्राप्त किए जाएगें।

जनपद पंचायत मवई के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
मण्डला 5 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार पंचायत आम निर्वाचन-2022 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों को मतदान कार्य संपादित करने के लिए सामग्री वितरण स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने एवं मतदान पश्चात् वापसी स्थल तक आने की ओके रिपोर्ट भेजने, मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों में सतत् निगरानी रखने, मतदान की समय-समय पर रिपोर्ट भेजने, मतदान केन्द्र में होने वाली मतगणना की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, किसी आकस्मिक घटना एवं बूथ केप्चरिंग आदि की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.) मण्डला एवं संबंधित रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) को भेजने तथा अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद पंचायत मवई के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के तहत ग्राम पंचायत बरई, नंदराम तथा बीजा के लिए सहा. आयुक्त राजेश उइके, ग्राम पंचायत सिंघौरी, घुटास तथा मुडियारिचका के लिए सहा. संचालक आर.डी. जाटव, ग्राम पंचायत सहजपुरी, पिपरी रैयत, कोलमगहन तथा देवरीदादर के लिए सहा. संचालक देवेन्द्र कुमार बारस्कर, ग्राम पंचायत सकवाह, समनापुर तथा दाढी के लिए परि. संचालक सलिल धुगट, ग्राम पंचायत भानपुर, कुम्हली तथा मोहगांव के लिए सहायक परियोजना समन्वयक हीरेन्द्र वर्मा, ग्राम पंचायत पिपरीमाल, भाडा तथा केवलारीकला के लिए सहा. परियोजना समन्वयक के.के.उपाध्याय, ग्राम पंचायत चंदवारा रैयत, अंजनी, परसाटोला तथा देवरीदादर के लिए सहायक यंत्री सतीश कुमार रंगारे, ग्राम पंचायत धनगांव, अतरिया तथा सोढा मडफा के लिए उप संचालक डॉ.यु.एस तिवारी, ग्राम पंचायत सारसडोली, मवई तथा अमवार के लिए जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र नंदकिशोर वास्कले, ग्राम पंचायत पखवार, बसनी, पौडीबहरमुडा तथा मझगांव के लिए सहा.संचा. होमेन्द्र पटले, ग्राम पंचायत सुरजपुरा परसेल, मेढा तथा जमगांव के लिए जिला खेलकूद अधिकारी रविन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत घोटा, छपरतला तथा टिकरिया के लिए कार्यपालन यंत्री ए.एस. कुशरे, ग्राम पंचायत मोतीनाला, लालपुर ,नरहरगंज तथा नेवास के लिए अ.वि.अ.ला.नि.वि सतीश कुमार राय, ग्राम पंचायत खलोडी एवं चंदगांव के लिए सहायक यंत्री मूलचंद मरावी, ग्राम पंचायत इन्द्री, भीमडोगरी तथा मनौरी के लिए प्रभारी कार्यपालन यंत्री एम एल अलावा, ग्राम पंचायत बादरबार्डी, हर्राटोला तथा भिमौरी के लिए प्रभारी सहायक यंत्री व्ही.एम. बावने को जोनल ऑफिसर बनाये गये है। उक्त आदेश में रिजर्व में वनक्षेत्रपाल जेडी खरे, बीईओं एच एस परस्ते, सहा.वाणिज्यकर अधिकारी विवेक मरावी, सहा.संचा. रोहित बडकुल. आयुष अधिकारी नरेन्द्र कुमार पटेल शामिल है।

जनपद पंचायत बिछिया के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश
मण्डला 5 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल के निर्देशानुसार पंचायत आम निर्वाचन-2022 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार मतदान दलों को मतदान कार्य संपादित करने के लिए सामग्री वितरण स्थल से मतदान केन्द्र तक पहुंचाने एवं मतदान पश्चात् वापसी स्थल तक आने की ओके रिपोर्ट भेजने, मतदान दिवस में मतदान केन्द्रों में सतत् निगरानी रखने, मतदान की समय-समय पर रिपोर्ट भेजने, मतदान केन्द्र में होने वाली मतगणना की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, किसी आकस्मिक घटना एवं बूथ केप्चरिंग आदि की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था.) मण्डला एवं संबंधित रिटर्निंग आफिसर (पंचायत) को भेजने तथा अन्य समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर सम्पूर्ण मतदान कार्य को निर्विवाद रूप से सम्पन्न कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु जनपद पंचायत बिछिया के लिए जोनल (सेक्टर) आफिसर नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेश के तहत ग्राम पंचायत रामनगर, खरहनी, नकावल तथा भावामाल के लिए डीपीसी बीपी ठाकुर, ग्राम पंचायत हर्राभाटमाल, माधोपुर, जगनाथर तथा नरेनीमाल के लिए अविअ जल संसाधन प्रदीप परस्ते, ग्राम पंचायत मांद एवं अंजनिया के लिए सहा.संचालक एऩएल शरणागत, ग्राम पंचायत ढुडका, बंजी, अहमदपुर तथा इमलिया के लिए सहायक परियोजना समन्वयक के.पी. सैयाम, ग्राम पंचायत नारा, दिवारा, करियागांव तथा झिगराघाट के लिए सहा.परियोजना समन्वयक मनीष दुबे, ग्राम पंचायत मोचा, खटिया तथा तिलरी के लिए सहा.संचालक माया रामटेके, ग्राम पंचायत राता एवं डुंगरिया के लिए संचा. मत्स्य उद्योग एल.एस. सैयाम,ग्राम पंचायत काताजर, चरगांव, धुतका तथा बरबसपुर के लिए सहा.यंत्री अमित शाह, ग्राम पंचायत लफरा, मांगा तथा आमाडोगरी के लिए सहायक.यंत्री ए.के.जोशी, ग्राम पंचायत ककैया, पौडी तथा बोकर के लिए कार्य.यंत्री धनंजय कुशराम, ग्राम पंचायत कासंखेडा, मानिकपुर तथा बटवार के लिए अनु.अधि. पी.के चतुर्वेदी, ग्राम पंचायत मेढाताल, चगंरिया, उमरवाडा,औरई तथा घोंट के लिए सांख्यिकीय अधिकारी एल.एस.मसराम, ग्राम पंचायत कन्हारीकला, ठांेका तथा डीलवारा के लिए सहा.यंत्री नूपेन्द्र सिंह,ग्राम पंचायत दानीटोला, नेवमाभपसा, ,ग्रामरोटी तथा केलवारी के लिए सहा.वाणिज्यकर अधिकारी अशोक आर्मो , ग्राम पंचायत बुडला, लपटी तथा देई के लिए उपयत्रीं अखिलेष्वर प्रसाद पाण्डेय,ग्राम पंचायत कोको, हर्राभाट, पडरिया, नेवसाबहेरा तथा भीमा के लिए सहा.यंत्री ललित कोटेकार, ग्राम पंचातय करजियामाल, धरमपुरीमाल,राजोमाल तथा मनोहरपुर के लिए कार्यपालन यंत्री जीपी पटले, ग्राम पंचायत सिझौरा एवं कुडैला के लिए उपयंत्री एस के चतुर्वेदी, ग्राम पंचायत चौरगामाल, मोहहाड तथा बरखेडा के लिए प्र.अनु.अधि. संजय द्विवेदी, ग्राम पंचायत कटंगामालख् माझीपुर तथा खटोला के लिए कार्यपालन यंत्री शारदा सिंह, ग्राम पंचायत खलोडी,जोगीसोडा तथा किसलीभिलवानी के लिए परि. अधिकारी संजीव मोहर को जोनल ऑफिसर बनाये गये है। उक्त आदेश में रिजर्व में एसडीओके एस रंधा, सहा.वनसंरक्षक सीमा ठाकुर, वन क्षेत्रपाल सीमा मरावी, सहा.वन क्षेत्रपाल जी.एस.धुर्वे, वन क्षेत्रपाल हंसराज चौहान शामिल है।

