निवास में मिनी ट्रक जब्त
मण्डला 12 जून 2022
त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 में लागू आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व निवास) शिवाली सिंह एवं तहसीलदार निवास राकेश खम्परिया के भ्रमण के दौरान 10 जून 2022 को ग्राम करौंदी के समीप वाहन मिनी ट्रक गिट्टी भरकर मण्डला की ओर जाता दिखा, जो कि संदिग्ध लगने के कारण मौके पर थाना से पुलिस बल बुलाकर रोका गया तथा वाहन चालक से पूछताछ की गई। वाहन चालक द्वारा बताया गया कि वाहन में गौर जलाशय के कार्य में लगी क्रेशर से गिट्टी भरकर लाया गया, जिसके लिये वैध दस्तावेज नही पाये गये, तदोपरांत वाहन को जब्त कर थाना प्रभारी निवास की अभिरक्षा में दिया गया एवं 11 जून 2022 को गौर जलाशय निर्माण हेतु संचालित क्रेशर की तहसीलदार निवास एवं खनिज निरीक्षक को
भण्डारित खनिज (गिट्टी) एवं म
मशीनों की जांच करने तथा अग्रिम आदेश पर्यन्त तक स्थल पर किसी भी प्रकार की गतिविधि को प्रतिबंधित किया गया है एवं प्रकरण तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित किया जायेगा।
बीजाडांडी जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए प्रतीक चिन्ह आवंटित
मण्डला 12 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बीजाडांडी जनपद पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन क्षेत्रवार प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। जारी जानकारी के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से अभ्यर्थी अल्का कुम्हरे को ब्लेक बोर्ड, भारती को बरगद का पेड़, ईशारानी झिकराम को झोपड़ी, लक्ष्मी नेटी को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 से अभ्यर्थी आकाश कैलाश सोनी को ब्लेक बोर्ड, बद्री प्रसाद यादव को बरगद का पेड़, इकबाल अहमद को झोपड़ी, कमल किशोर को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, मयंक नामदेव को तराजू, प्यारेलाल मरावी को फसल काटता हुआ किसान, रमेश कुमार को मशाल, विजेन्द्र यादव (मोन्टू) को अलमारी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-3 से अभ्यर्थी कमिश्मा राजेन्द्र पुट्टा को ब्लेक बोर्ड, पूनम उईके को बरगद का पेड़, सविता बाई को झोपड़ी, सोनिया मरावी को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, सोनवती को तराजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 से अभ्यर्थी धनराज सिंह वरकड़े को ब्लेक बोर्ड एवं राजेन्द्र पुट्टा को बरगद का पेड़, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 से अभ्यर्थी हेमसिंह को ब्लेक बोर्ड, नारायण सिंह गौठरिया को बरगद का पेड़, श्रावण कुमार को झोपड़ी, समई लाल को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, सुखराम वरकड़े को तराजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-6 से अभ्यर्थी बीरन सिंह परते को ब्लेक बोर्ड, ब्रजलाल को बरगद का पेड़, दुर्गा प्रसाद को झोपड़ी, गोपाल प्रसाद को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, मिलन कुमार नरैती को तराजू, रंजीत को फसल काटता हुआ किसान, रविशंकर नरेती को मशाल एवं संतोष सैयाम को अलमारी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-7 से अभ्यर्थी दसिया बाई को ब्लेक बोर्ड, पार्वती मरकाम को बरगद का पेड़, सुखवती वरकड़े को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-8 से अभ्यर्थी बबीता कुलस्ते को ब्लेक बोर्ड, चंद्रवंती कुंजाम को बरगद का पेड़, नीलू मरावी को झोपड़ी, रेणुका मरकाम को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, सविता उईके को तराजू, शालनी को फसल काटता हुआ किसान, त्रिवेणी मसराम को मशाल, विनिता बाई को अलमारी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-9 से अभ्यर्थी अरविंद मरकाम को ब्लेक बोर्ड, कुंवर सोयाम को बरगद का पेड़, मानसिंह को झोपड़ी, मुकेश कुमार धुर्वे को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, ओमकार को तराजू, राजीव परते को फसल काटता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-10 से अभ्यर्थी गोमती को ब्लेक बोर्ड, ज्ञानवती वरकड़े को बरगद का पेड़, लक्ष्मी को झोपड़ी, महली उईके को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से अभ्यर्थी हेमलता यादव को ब्लेक बोर्ड, कमला मरावी को बरगद का पेड़, मीना बाई को झोपड़ी, प्रेमबाई को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, रीता साहू को तराजू, सोनम संदीप नामदेव को फसल काटता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-12 से अभ्यर्थी अमका गौठरिया को ब्लेक बोर्ड, धनराज को बरगद का पेड़, जितेन्द्र उद्दे को झोपड़ी, मदन वरकड़े को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, महेन्द्र सिंह को तराजू, रजेसिंह को फसल काटता हुआ किसान, श्रीराम को मशाल आवंटित किए गए हैं।
घुघरी जनपद पंचायत सदस्य निर्वाचन के लिए प्रतीक चिन्ह आवंटित
मण्डला 12 जून 2022
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने घुघरी जनपद पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचन क्षेत्रवार प्रतीक चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। जारी जानकारी के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से अभ्यर्थी अरविंद कुशराम को ब्लेक बोर्ड, भगवान दास को बरगद का पेड़, भारत को झोपड़ी, गुलाब दास गायग्वाल को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, इन्दर लाल को तराजू, मंगल लाल यादव को फसल काटता हुआ किसान, मुंशीदास मानिकपुरी को मशाल, सावन सिंह सरौते को अलमारी, सावित्री बाई को छत का पंखा, तिलोक सिंह को टेलीविजन, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-2 से अभ्यर्थी गंगा सिंह धुर्वे को ब्लेक बोर्ड, जवाहर सिंह मरावी को बरगद का पेड़, जयदीप कोर्चे को झोपड़ी, कैलाश कुलस्ते को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, कलीराम धुर्वे को तराजू, सदन सिंह धुर्वे को फसल काटता हुआ किसान एवं संतराम धुर्वे को मशाल, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-3 से अभ्यर्थी चन्द्रवती को ब्लेक बोर्ड, फग्गी को बरगद का पेड़, सेवकली बाई मरावी को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-4 से अभ्यर्थी लीमा बाई धुर्वे को ब्लेक बोर्ड, रामप्यारी उईके को बरगद का पेड़, सविता मरावी को झोपड़ी, त्रिवेणी मरावी को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-5 से अभ्यर्थी फूलबसिया को ब्लेक बोर्ड, ग्वालिन बाई को बरगद का पेड़, मुन्नी बाई को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-6 से अभ्यर्थी संतरा बाई उईके को ब्लेक बोर्ड, शांति बाई उर्वेती को बरगद का पेड़ एवं सुनीता को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-7 से अभ्यर्थी देवकी को ब्लेक बोर्ड, गोमती मरकाम को बरगद का पेड़, शिवकुमारी मरावी को झोपड़ी, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-8 से अभ्यर्थी देवसिंह सैयाम को ब्लेक बोर्ड, मानिक लाल परते को बरगद का पेड़, नंदलाल भवेदी को झोपड़ी, नीरज मरकाम को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, शंकर लाल मरावी को तराजू, सुकचैन मरावी को फसल काटता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-9 से अभ्यर्थी अमरतिया कुड़ापे को ब्लेक बोर्ड, अनीता मरकाम को बरगद का पेड़, कमलवती कुम्हरे को झोपड़ी, मायावती मरावी को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, रामकली भारतीया को तराजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-10 से अभ्यर्थी हेमबती को ब्लेक बोर्ड, इन्द्रवती को बरगद का पेड़, कांति बाई को झोपड़ी, सोनकली साहू को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, विमला विश्वकर्मा को तराजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-11 से अभ्यर्थी छत्रपाल सिंह को ब्लेक बोर्ड, छोटे मार्को को बरगद का पेड़, दीनदयाल धुर्वे को झोपड़ी, गंगाराम कुलस्ते को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, घनश्याम केराम को तराजू, राजेश कुमार नेताम को फसल काटता हुआ किसान, रामकृष्ण धुर्वे को मशाल, रामकुमार धुर्वे को अलमारी, सेवकराम को छत का पंखा, शिवकुमार केराम को टेलीविजन, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-12 से अभ्यर्थी अमरसिंह को ब्लेक बोर्ड, देवकी डोंगरिया को बरगद का पेड़, नारेन्द्र कुमार पूसाम को झोपड़ी, रमेश उईके को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, सिहारे लाल करचाम को तराजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-13 से अभ्यर्थी कमलसिंह मरावी को ब्लेक बोर्ड, महेश मलगाम को बरगद का पेड़, नारेन्द्र कुम्हरे को झोपड़ी, यशवंत को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-14 से अभ्यर्थी छोटी बाई नंदा को ब्लेक बोर्ड, गंगा सोनी को बरगद का पेड़, कौशल बैरागी को झोपड़ी, लता अग्रवाल को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, पुष्पा अरविंद झारिया को तराजू, रानी अग्रवाल को फसल काटता हुआ किसान, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-15 से अभ्यर्थी गंगा बाई आर्मो को ब्लेक बोर्ड, मुकेश (मुकुल) मार्को को बरगद का पेड़, राजकुमार मरावी को झोपड़ी, सुरेन्द्र कुमार को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान, सुरेन्द्र धुर्वे को तराजू, निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-16 से अभ्यर्थी फूलवती बाई को ब्लेक बोर्ड, जनिया बाई को बरगद का पेड़, शेरसिंह को झोपड़ी आवंटित किए गए हैं।
कक्षा 9वी एवं 11वीं की पूरक परीक्षाएं 13 जून से
मण्डला 12 जून 2022
बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाने वाली कक्षा नवमीं एवं ग्यारहवीं की पूरक परीक्षाएं 13 जून 2022 से प्रारम्भ होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं के आयोजन प्रातः 8 से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। विद्यालय जिस विकासखण्ड में स्थित है उस विकासखण्ड में स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को ही परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। मण्डला विकासखण्ड में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजपुर में परीक्षा केन्द्र रहेगा। संबंधित परीक्षा केन्द्रों के संस्था प्रमुख पूरक परीक्षाओं को सम्पन्न कराने के लिये राज्य शासन की कोविड गाइड लाईन को दृष्टिगत रखते हुये आवश्यक फर्नीचर, पेयजल, प्रकाश, प्रसाधन आदि की व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 15 तक
मण्डला 12 जून 2022
म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की योजनांतर्गत पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिकों के पुत्र व पुत्रियों का उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराये जाने हेतु श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल, इंदौर, ग्वालियर एवं जबलपुर में कक्षा 6वी की समस्त सीटों तथा कक्षा 7वीं, 8वी एवं 9वी की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु श्रमोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाना है।
प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन-पत्र श्रमोदय पोर्टल www.shramodayvidyalay.mp.gov.in पर उपलब्ध है। प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु अभ्यर्थियों द्वारा 15 जून 2022 को दोपहर 2 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 2022 की विवरणिका एवं विद्यालयों में रिक्त सीटों की जानकारी श्रमोदय पोर्टल पर उपलब्ध है।
निर्वाचन संबंधी जानकारी एवं शिकायतों के लिए अनुविभागीय स्तर पर कंट्रोल रूम नंबर जारी
मण्डला 12 जून 2022
त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं शिकायतों के लिए अलग-अलग अनुविभागों द्वारा कंट्रोल रूम नंबर जारी किया गया है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर 07642-251079 है। इसी प्रकार नैनपुर अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 7440467331, निवास अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 7987898975 तथा घुघरी अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 9109663548, मवई क्षेत्र के लिए कंट्रोल रूम का नंबर 6265231447, बिछिया के लिए अनुविभाग के लिए कंट्रोल रूम का नम्बर 9575378364 है।
चिकन पॉक्स से बचाव के लिए एडवाइजरी
मण्डला 12 जून 2022
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने चिकन पॉक्स से बचाव के लिए एडवाईजरी जारी की है। जारी एडवाईजरी में कहा गया है कि चिकन पॉक्स अत्याधिक संक्रामक बीमारी है, यह बीमारी वरिसेला जोस्टर नामक वायरस के संक्रमण से फैलती है। इस वायरस के संक्रमण के कारण शरीर में खुजली, दाने व छाले के लक्षण प्रकट होते हैं। प्रायः शरीर में छाती, पीठ व चेहरे पर लाल दाने दिखाई देने लगते हैं और फिर सारे शरीर में दाने फैल जाते हैं। चिकन पॉक्स मुख्य रूप से बच्चों, किशोर, वयस्क, गर्भवती महिलाएं और जिनमें बीमारी से लड़ने की क्षमता कम रहती है को ज्यादा प्रभावित करता है।
उद भवन काल:- शरीर में वायरस के संक्रमण के उपरांत और उद भवन काल 10 से 20 दिन का होता है, वयस्कों में शरीर के अंगों पर दाने उभरने से पहले हल्का बुखार या बेचैनी के लक्षण प्रकट हो सकते हैं। बच्चों में शरीर पर दाने ज्यादातर बीमारी का पहला संकेत हो सकता है। चिकन पॉक्स वायरस का संक्रमण लगभग 4 से 7 दिनों तक रहता है।
लक्षण:- चिकन पॉक्स में संक्रमण मुख्य रूप से शरीर पर दाने प्रकट होते हैं जो खुजली उत्पन्न करते हैं। बाद में फफोले में बदल जाते हैं तथा सूखने के उपरांत पपड़ी में बदल जाती हैं। प्रायः सभी फफोले के सूखने के लगभग एक सप्ताह लगता है। वायरस संक्रमण उपरांत दाने सबसे पहले छाती, पीठ और चेहरे पर उभर जाते हैं और फिर धीरे-धीरे मुंह, पलकों को जननांगों इत्यादि सहित पूरे शरीर में फैल जाते हैं। स्वस्थ बच्चों में व्हीजेडव्ही वायरस का संक्रमण सतही होता है उनमें बुखार 102 दाने 2 से 3 दिन तक दिखाई देते हैं। जिन बच्चों, किशोर, वयस्क, गर्भवती महिलाओं में प्रतिरोधक क्षमता कम होती है उन्हें अत्यधिक खतरा बना रहता है और उन्हें अत्यधिक जटिलताएँ उत्पन्न हो सकती हैं। शरीर में दाने उभरने में लगभग 1 से 2 दिन पहले बुखार, थकान एवं भूख में कमी, सिर में दर्द आदि के लक्षण प्रकट होते हैं। किसी भी व्यक्ति को कभी भी चिकन पॉक्स चाहे उसे कभी संक्रमण नहीं हुआ है या चिकन पॉक्स का टीकाकरण हुआ हो।
प्रसार:- चिकन पॉक्स एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है चिकन पॉक्स वायरस त्वचा पर उभरे दानों व घाव के तरल पदार्थ का छूने, संक्रमित व्यक्ति के सांस लेने और छोड़ने और संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से फैलता है। चिकन पॉक्स की जटिलताएं वयस्कों में वायरस के कारण निमोनिया, वायरल निमोनिया के लक्षण प्रकट हो सकते हैं। बच्चों में त्वचा संबंधी बीमारी की समस्याएँ। मस्तिष्क में सूजन या इंसेफलाइटिस के लक्षण रक्त स्त्राव की समस्याएं अन्य गंभीर समस्याएं।
रोकथाम और उपचार:- चिकन पॉक्स बीमारी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है पूर्ण टीकाकरण, वायरस को अन्य दूसरे व्यक्ति तक फैलने तथा त्वचा के संक्रमण को रोकने के लिए नाखूनों को छोटा करें तथा प्रयास करें खुजली व खरौंच ना हो। दानें, घाव, छाले को खरौंच लिया है तो अपने हाथों को तत्काल साबुन से 20 सेकंड तक धोंएं। त्वचा संक्रमण रोकने के लिए कैलामिन लोशन का उपयोग करें। बुखार, थकान, भूख में कमी, सिरदर्द आदि के लक्षण प्रकट हो तो चिकित्सा परामर्श लें। शरीर में खुजली से राहत के लिए नीम की पत्तियां पानी में डालकर ठंडे पानी से स्नान करें। मरीज को हवादार कमरे में रखें तथा सूती कपड़े पहनाएं जिससे शरीर पर जलन ना हो। मरीज को आइसोलेट रखें जिससे अन्य स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमण न फैले, मरीज के आसपास सफाई रखें। मरीज को ज्यादा से ज्यादा पौष्टिक तरल पदार्थ दलिया, स्वच्छ पानी का सेवन कराएं। चिकन पॉक्स की पुष्टि हेतु मरीज को प्रशिक्षित डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
