Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 27 अगस्त 2022

प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सरकार संकल्पित है – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान

 

मण्डला 27 अगस्त 2022

          इंदौर में आयोजित राज्यस्तरीय रोजगार दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है। प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार अथवा स्व-रोजगार के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं का आव्हान करते हुए कहा कि वे रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि शासन की योजनाओं का लाभ लेते हुए रोजगार देने वाले बनें। खुद का रोजगार प्रारंभ कर आत्मनिर्भर बनें। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मंडला जिले के प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के हितग्राही दिनेश श्रीवास्तव से बात कर योजना के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। इस दौरान एनआईसी कक्ष मंडला में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, कलेक्टर हर्षिका सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक बेटे-बेटियों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश में रोजगार के पर्याप्त अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी एक वर्ष में 1 लाख शासकीय नौकरी देने का प्रयास कर रही है। इसी प्रकार उद्यम क्रांति योजना के माध्यम से युवाओं को स्व-रोजगार प्रारंभ कराया जाएगा। प्रदेश से बेरोजगारी को समाप्त करना है।

श्री चौहान ने कहा कि स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं आर्थिक गतिविधियों में शामिल हो रही हैं जो अनुकरणीय है। सरकार की मंशा है कि प्रत्येक महिला घर का काम करते हुए परिवार की आमदनी में सहयोगी बने। रोजगार एवं स्व-रोजगार संबंधी योजनाओं के लिए सरकार गारंटी प्रदान कर रही है साथ ही ब्याज का पैसा भी दे रही है। इसी क्रम में नगरपालिका सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में 75 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्रक प्रदान किए गए।

 

मुख्यमंत्री ने की हितग्राही दिनेश से चर्चा

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नैनपुर निवासी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के हितग्राही दिनेश श्रीवास्तव से चर्चा करते हुए योजना से लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी ली। दिनेश ने बताया कि वह वर्ष 2018 से बेकरी का कार्य कर रहा था। कोविड काल में बेकरी प्रोडक्ट की बिक्री पूरी तरह बंद हो गई जिससे वह आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान था। उसे मुद्रा योजना के संबंध में जानकारी मिलते ही उसने बैंक अधिकारियों से संपर्क कर औपचारिकताएं पूर्ण की। एक सप्ताह में ही उसे 9 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत कर दिया गया। इस राशि से दिनेश ने पैकिंग एवं रैपर मशीन लेकर अपने काम को पुनः प्रारंभ किया। उसके बेकरी प्रोडक्ट वर्तमान में मंडला सहित आसपास के 4 जिलों में भी विक्रय हेतु सप्लाई किए जा रहे हैं। दिनेश श्रीवास्तव ने अपने बेकरी के कार्य से अन्य 10 लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं।

 

 

 

 

 

प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियाँ स्थापित करना प्रतिबंधित

 

मण्डला 27 अगस्त 2022

          पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त रखने के उद्देश्य से प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से निर्मित मूर्तियों को स्थापित किया जाना प्रतिबंधित किया गया है। अपर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पंडालों एवं घरों में पूर्णतः मिट्टी से निर्मित (ईको फ्रेंडली) गणेश प्रतिमा ही स्थापित किया जावे।

 

 

 

 

 

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से ऋण मिलने से खुश हैं गनिराम मरावी

 

मण्डला 27 अगस्त 2022

          प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत बिचुआ निवासी गनिराम मरावी को पंजाब नेशनल बैंक मंडला से 9 लाख रूपए का ऋण मिला है। गनिराम कहते हैं कि मैं इससे पहले कृषि मजदूरी करता था जिसमें मुझे मुनाफा कम होता था। फिर मैंने उद्योग कार्यालय के अधिकारियांे से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की जानकारी ली।

गनिराम कहते हैं कि मैं उद्योग कार्यालय के अधिकारियों की सहायता से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत 9 लाख हजार रूपए की ऋण सहायता प्राप्त की है। जिससे उसने मलारा में राइस मिल इकाई स्थापित किया। वह इसके माध्यम से 9 अन्य लोगों को रोजगार भी दे रहा है। उसका व्यवसाय अच्छा चल रहा है। गनिराम मरावी ने रोजगार सृजन जैसी कल्याणकारी योजना चलाने के लिए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

 

1 कोरोना मरीज स्वस्थ

 

मण्डला 27 अगस्त 2022

          जिले के कोविड संक्रमित मरीजों के द्वारा कोरोना को हराकर स्वस्थ होने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 26 अगस्त की शाम 3 बजे से 27 अगस्त की शाम 3 बजे तक जिले में 1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ हुए मरीज को कोरोना से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई है।

 

 

 

 

 

अब 10 सितम्बर को होगी क्विज प्रतियोगिता

 

मण्डला 27 अगस्त 2022

          मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा आयोजित पर्यटन क्विज प्रतियोगिता 10 सितम्बर को आयोजित की जाएगी। पूर्व में इस प्रतियोगिता के लिए 24 अगस्त की तिथि नियत थी, अत्यधिक बारिश होने के कारण जिसमें परिवर्तन किया गया है। सीईओ जिला पंचायत संबंधित अधिकारियों को 10 सितम्बर 2022 को पर्यटन क्विज को निर्देशों के अनुरूप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

 

मण्डला 27 अगस्त 2022

          जिले में इस वर्ष एक जून से 27 अगस्त के दौरान 1084.7 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 687.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 397.6 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

 

 

 

11वीं कक्षा में रिक्त सीटों के आवेदन 29 तक, 30 को होगा प्रकाशन

 

मण्डला 27 अगस्त 2022

          प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिझौरा ने बताया कि कक्षा 11वीं में बालक, बालिकाओं की रिक्त अनुसूचित जनजाति सीटों के विरुद्ध प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिझौरा में कक्षा 11वीं में विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु पिछली कक्षा 10वीं के प्राप्तांक आधारित मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। कला संकाय में बालक के लिए 7 रिक्त सीट हैं तथा बालिका के 8, वाणिज्य संकाय में बालक एवं बालिका के 7-7 सीट रिक्त हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2022 दिन सोमवार सायं 5 बजे तक नियत किया गया है। अंतिम तिथि व समय के पश्चात किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जायेगा। आवेदन फॉर्म कार्यालय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सिझौरा जिला मंडला से प्राप्त कर जमा किए जा सकते हैं। आवेदन फॉर्म के साथ कक्षा 10वी की अंकसूची एवं जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। अंतिम चयन सूची का प्रकाशन 30 अगस्त 2022 दिन मंगलवार को विद्यालय में किया जायेगा।

 

 

 

 

 

आईटीआई में केम्पस प्लेसमेंट ट्राईव 29 अगस्त को

 

मण्डला 27 अगस्त 2022

          शासकीय आईटीआई मंडला में 29 अगस्त 2022 को प्रातः 10ः30 से यशस्वी ग्रुप द्वारा प्रतिष्ठित कंपनियों के लिए केंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। केंपस प्लेसमेंट ड्राइव में टर्नर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, डीजल ट्रेड के पासआउट एवं फाईनल ईयर के प्रशिक्षणार्थी शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिए लिंक https://forms.gle/4hsdZzBxmtFyoXPi9 पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं एवं उक्त दिनांक को अपने मूल दस्तावेज के साथ उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए टीपीओ आनंद मरावी के मोबाईल नंबर 7999651705 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Related posts

नगर परिषद बिछिया की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पर्यवेक्षण कार्य 7 से 12 तक  

Reva India News

मंडला मिलेट फूड फेस्टिवल का आयोजन 13 एवं 14 फरवरी को 50 से अधिक स्टॉल पर उपलब्ध रहेंगे मिलेट्स के स्वादिष्ट व्यंजन

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा नशामुक्त भारत अभियान समिति की बैठक लेंगे

Reva India News

3 comments

דירות דיסקרטיות בצפון September 6, 2022 at 5:18 am

You ought to take part in a contest for one of the best websites on the net. I am going to recommend this website!

Reply
guaranteed approval loans for poor credit canada April 1, 2023 at 8:30 am

Some payday lenders may require borrowers to supply a copy of their lease and
other proof of residency to be able to approve the loan. Some lenders
may offer payday advances with no guaranteed approval loans for poor credit canada check or minimal documentation, which can cause them
to become particularly attractive to people that are in a very hurry to get
cash.

Reply
DonnieSet April 4, 2023 at 8:12 am

payday loans Alberta can provide a quick and efficient solution to your financial needs, without having to go through lengthy application processes or credit checks. [url=https://sites.google.com/view/loans-info/payday-loans-in-bc-canada]payday loans bc[/url] payday loans toronto payday loans bc can provide a speedy and convenient solution to your financial needs, without having to rely on credit cards or personal loans. payday loans Hamilton can provide a quick and convenient solution to your financial needs, without having to rely on credit cards or personal loans. payday loans vancouver can provide a quick and straightforward solution to your financial needs, especially for those who are currently receiving CERB benefits in Canada. payday loans BC can provide a fast and efficient solution to your financial needs, without having to rely on credit cards or personal loans. payday loans Canada 24 7 can provide a speedy and simple solution to your financial needs, even if you are unemployed or receiving CERB. payday loans bc can provide a quick and easy way to get cash when you need it the most, without having to go through lengthy application processes or credit checks. Payday loan near me can provide a quick and convenient solution to your financial needs, with convenient repayment terms and affordable interest rates. With online payday loans Canada email money transfer no credit check, you can get funds quickly and easily, regardless of your credit history or income level.

Reply

Leave a Comment