Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भ्रष्टाचार में लिप्त रोजगार सहायक जिला कलेक्टर ने की सेवा समाप्त

ग्राम पंचायत ककैया के दबंग निर्भीक होनहार रोजगार सहायक सचिव नवनीत झारिया के विपक्ष में चल रही भ्रष्टाचार संबंधित कार्यवाही मे पूर्ण रूप से रोजगार सहायक सचिव के द्वारा किए गए पंचायत कार्यों में अत्याधिक भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया जिससे देखते हुए माननीय कलेक्टर महोदय मंडला के द्वारा सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया गया। जिसमें जिला पंचायत मंडला जनपद पंचायत बिछिया एवं हमारे यशस्वी जन जन के चहेते क्षेत्रीय विधायक माननीय नारायण सिंह पट्टा जी, कलेक्टर महोदया हर्षिका सिंग जी ,मंडला अपर कलेक्टर मीना मसराम जी की कड़ी मेहनत और निष्पक्ष जांच की गई जिससे हमारे समस्त ग्रामीण जनों की ओर से जो भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत की गई थी उसको मध्य नजर देखते हुए शासन प्रशासन से आज पूर्ण रुप से न्याय मिला । जिसमें ग्राम पंचायत ककैया के युवा पत्रकार गोलू ठाकुर , नवनिर्वाचित युवा उपसरपंच राजा ठाकुर, जनपद सदस्य पी.मुर्गन ठाकुर की अहम भूमिका थी जो कि इस भ्रष्टाचार में लिप्त रोजगार सहायक सचिव नवनीत झरिया के विरुद्ध भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत को माननीय कलेक्टर महोदय के सामने रखा ओर भ्रष्टाचारियों के मन में शासन-प्रशासन की दंडात्मक कार्यवाही का भय उत्पन्न किया गया है ,जिससे आगे भ्रष्टाचारियों के मन में शासन-प्रशासन से मिलने वाले न्याय की एक मिसाल कायम कि जा सके।

Related posts

अपराधी, गुण्डे और माफियाओं पर सख्त कार्यवाही करें – श्री चौहान कलेक्टर-कमिश्नर्स कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के निर्देश  

Reva India News

कान्हा टाइगर रिज़र्व से बाघ को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिज़र्व (नौरादेही) के लिए रवाना किया गया

Reva India News

आरडी कॉलेज में रोजगार मेला 9 को

Reva India News

Leave a Comment