Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 24 दिसम्बर 2022

विद्यालय परिसर में शैक्षणिक वातावरण निर्मित करें – हर्षिका सिंह

कलेक्टर की अध्यक्षता में संपन्न हुई नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

मंडला 24 दिसम्बर 2022

नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर में शैक्षणिक वातावरण निर्मित करें। विद्यालय को ऐसा विकसित करें जो अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन सके। उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा की दृष्टि से सक्षम बनाएं। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, एमजीएन फेलो कृति सिंघई, विद्यालय के प्राचार्य एनएल झारिया, पालक शिक्षक परिषद के सदस्य सहित संबंधित उपस्थित रहे।

श्रीमती सिंह ने कहा कि शिक्षक अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। विद्यालय स्तर पर नवाचार करें। परीक्षा परिणामों का विश्लेषण करते हुए निदानात्मक कार्यवाही करें। प्रयोगशाला को प्रभावी बनाएं। फर्नीचर्स में मरम्मत कराएं। कलेक्टर ने भ्रमण के दौरान स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि नवोदय विद्यालय में प्रत्येक 2 माह में एक बार स्वास्थ्य शिविर आयोजित करें। भोजन का मीनू पोषण आहार विशेषज्ञ से निर्धारित करवाते हुए उसका पालन सुनिश्चित करें। बैठक में जिम के विस्तारीकरण, विद्युत व्यवस्था आदि के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने पालक शिक्षक परिषद के सदस्यों तथा विद्यार्थियों से भी चर्चा करते हुए विद्यालय के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।

 

विद्यार्थियों को मुख्य धारा से जोड़ें

 

बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि विद्यालय में राष्ट्रीय स्तर के समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। परिसर में रीडिंग प्वाईंट्स बनाएं। छात्र-छात्राओं को ई-बुक्स पढ़ने की आदत डालें। तकनीकि का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास करें। एटीट्यूट टेस्ट कराएं तथा केरियर काउंसलिंग के सत्र आयोजित करें। प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से भी विद्यार्थियों को अभी से आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएं।

 

गतिविधियों को प्रदर्शित करें

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विद्यालय स्तर पर किए जाने वाले खेलकूद, रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विद्यालय द्वारा किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों तथा उपलब्धियों के संबंध में जानकारी ली। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि विद्यालय में होने वाले गतिविधियों तथा उपलब्धियों को प्रदर्शित करें। उन्होंने गतिविधि पटल को थीम के आधार पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

 

हॉस्टल एवं कक्षाओं को व्यवस्थित करें

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नवोदय विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं तथा हॉस्टल की व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने कहा कि परिसर की साफ-सफाई पर तथा भवन एवं हॉस्टल के रख-रखाव पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने पीआईयू के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल व्यवस्था में सुधार, भवन एवं हॉस्टल की मरम्मत तथा बहुउद्देश्यीय कक्ष एवं बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए प्राक्कलन तैयार करें। उन्होंने इस संबंध में तकनीकि अधिकारियों को शामिल करते हुए समिति गठित करने के भी निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

केवल उत्तीर्ण कराने का नहीं, आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें – हर्षिका सिंह

समग्र शिक्षा अभियान अन्तर्गत कैरियर मार्गदर्शन व परामर्श कार्यशाला संपन्न

मंडला 24 दिसम्बर 2022

समग्र शिक्षा अभियान अन्तर्गत कैरियर मार्गदर्शन व परामर्श कार्यशाला के समापन अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने विद्यार्थियों की भविष्य निर्धारण में सहयोगी बनें। कक्षा 10 से 12 तक का समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे अपने विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराएं। उन्होंने शिक्षकों का आव्हान किया कि वे विद्यार्थियों को केवल उत्तीर्ण कराने का नहीं अपितु उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लें।

कलेक्टर ने कहा कि शिक्षक सह काउंसलर विद्यार्थियों के मन में अभी से लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करें तथा उसके लिए समुचित मार्गदर्शन भी प्रदान करें। श्रीमती सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे 12वी कक्षा तक अपने लक्ष्य का निर्धारण नहीं करते। हमें सम्मिलित प्रयास कर विद्यार्थियों को राह दिखाना है। इस प्रशिक्षण का लाभ बच्चों को मिलना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि साइंस और कला के आत्मविश्वास के स्तर में भी अंतर दिखता है। कलासंकाय के विद्यार्थी भविष्य को लेकर अनिश्चितता की स्थिति में रहते हैं। कलासंकाय के विद्यार्थियों के लिए भी बहुत संभावनाएं हैं। आवश्यकता है उन्हें समुचित जानकारी उपलब्ध कराने की। श्रीमती सिंह ने अपने संबोधन में शिक्षा के क्षेत्र में जिले में किए जा रहे नवाचारों की भी जानकारी दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता बर्वे, एपीसी मुकेश पांडे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

कार्यशाला में नोडल प्राचार्य सुभाष चतुर्वेदी, जिला केरियर काउंसलर व मास्टर ट्रेनर अखिलेश उपाध्याय, सनातन सैनी, कृति सिंघई द्वारा केरियर काउंसलिंग सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी गई।

 

लक्ष्य क्या है, कॉपी के प्रथम पेज में लिखाएं

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने शिक्षक सह केरियर काउंसलर्स को संबोधित करते हुए कहा कि हाईस्कूल एवं हायरसेकेंडरी स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जीवन के लिए विकल्प बतलाएं। छात्र-छात्राएं जीवन में क्या बनना चाहते हैं यह उनकी कॉपी के प्रथम पेज पर लिखवाएं तथा प्रतिदिन पढ़ाई प्रारंभ करने के पूर्व संकल्प को पढ़वाएं। यह प्रयास बच्चों को मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पदस्थ एसडीएम, इंजीनियर, डॉक्टर, अधिवक्ता सहित अन्य लोगों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों से मुलाकात कराएं। उन्होंने केरियर काउंसलिंग को प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए।

 

उत्तीर्ण विद्यार्थियों का फॉलोअप करें

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि विद्यालय से 12वी उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का संबंधित शिक्षक फॉलोअप करें। जो छात्र-छात्राएं कॉलेजों में प्रवेश नहीं लेते उनसे संपर्क कर उन्हें आगे की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रेरित करें। आर्थिक कारणों से किसी भी बच्चे की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। शासन द्वारा बहुत सी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थी तथा उनके परिवारजनों को योजनाओं की जानकारी देते हुए उनकी प्रभावी काउंसलिंग करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

2 हजार किलो महुआ लाहन जब्त

शराब के अवैध अड्डों पर छापामार कार्यवाही

मंडला 24 दिसम्बर 2022

                मदिरा के अवैध विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण व विक्रय के रोकथाम हेतु आबकारी एवं बम्हनीबंजर पुलिस टीम संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना बम्हनी बंजर क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम मुर्गाटोला, जैदेपुर, सर्री एवं बिचुआ में शराब के अवैध निर्माण करने वाले अलग-अलग 6 अड्डों पर छापामार कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान महुआ शराब बनाने में प्रयुक्त किये जाने वाले महुआ लाहन की मात्रा तकरीबन 400 प्लास्टिक के डिब्बों में लगभग 2000 किलोग्राम जब्त किया गया। महुआ लाहन का सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया।

इस अपराध के लिये मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) (च) के अन्तर्गत 6 मामला दर्ज किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना बम्हनीबंजर एवं आबकारी विभाग के मैदानी अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा है कि जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ी नजर रखते हुए अवैध शराब के विनिर्माण, परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु निरंतर गश्त एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जारी रहेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मवई में निःशुल्क आयुष मेला व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आज

 

मंडला 24 दिसम्बर 2022

राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनांतर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय गतिविधि से सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में 25 दिसंबर 2022 को प्रातः 10 बजे से मवई में निःशुल्क आयुष मेला व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि मेले में पैथीवार, रोग विशेषज्ञतानुसार चिकित्सीय परामर्श, योगाभ्यास एवं योग से लाभ की सचित्र प्रदर्शनी, आयुर्वेद दिनचर्या, ऋतुचर्या, पोषण आहार एवं सामान्य रोगों से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश के पम्पलेट का वितरण, औषधी पादपों की प्रदर्शनी एवं देवारण्य, एसएमपीबी योजनांतर्गत औषधीय पादपों का वितरण एवं देवारण्य योजना का प्रचार, आयुष विभाग की विभिन्न जनकल्याण योजनाओं के बैनर आदि तथा गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग आदि निःशुल्क औषधियों का वितरण किया जाएगा। पूर्व में यह शिविर नगरपालिका सभाकक्ष मंडला में आयोजित किया जाना था जिसमें संशोधन किया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

ईव्हीएम मशीन का रेंडमाईजेशन

 

मंडला 24 दिसम्बर 2022

पंचायत के उपनिर्वाचन 2022 के लिए ईव्हीएम मशीनों के डीईओ रेंडमाईजेशन 29 दिसंबर को प्रातः 11 बजे कार्यालय कलेक्टर में किया जाएगा। आरओ रेंडमाईजेशन 30 दिसंबर को प्रातः 11 बजे कार्यालय कलेक्टर में तथा कमीशनिंग 31 दिसंबर को प्रातः 11 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज में किया जाएगा। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधितों को निर्धारित तिथियों, समय एवं स्थान पर ईव्हीएम मशीनों के रेंडमाईजेशन के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह भुगतान योजना

 

मंडला 24 दिसम्बर 2022

मृत्यु की दशा में मण्डल द्वारा वर्ष 2004 से संचालित अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह भुगतान योजना के अन्तर्गत पंजीबद्ध निर्माण श्रमिक की मृत्यु की दशा में श्रमिक के उत्तराधिकारी को अंत्येष्टि सहायता तथा अनुग्रह राशि दिए जाने का प्रावधान है। पंजीकृत श्रमिक की दुर्घटना में स्थायी अथवा आंशिक अस्थायी अपंगता की स्थिति में भी अनुग्रह राशि प्रदाय की जाती है।

अंत्येष्टि सहायता एवं अनुग्रह भुगतान योजना के लिए वैध परिचय-पत्र धारी श्रमिक की मृत्यु पर उत्तराधिकारी हो। उत्तराधिकारी वैध परिचय-पत्र धारी श्रमिक की पत्नी अथवा पति (यथा स्थिति) हो। हितलाभ के लिए पुत्र तथा अविवाहित एवं आश्रित पुत्रियां, आश्रित माता-पिता, उपरोक्त में कोई नहीं होने पर परिवार का ऐसा सदस्य जो मृतक श्रमिक पर आश्रित हो। अन्त्येष्टि सहायता में 6 हजार रूपए, अनुग्रह राशि में सामान्य मृत्यु की दशा में राशि 2 लाख रूपए, दुर्घटना में मृत्यु की दशा में राशि 4 लाख रूपए, दुर्घटना में स्थायी अपंगता की दशा में राशि 2 लाख रूपए, दुर्घटना में आंशिक स्थायी अपंगता की दशा में राशि रू. 1 लाख रूपए है। आवेदन प्रस्तुत करने की समय-सीमा दुर्घटना अथवा मृत्यु दिनांक से 6 माह तक की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

अवैध उत्खनन पर संलिप्त 2 ट्रेक्टर जब्त

 

मंडला 24 दिसम्बर 2022

खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां की जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में प्राप्त शिकायत के आधार पर दिनांक 23.12.2022 की रात्रि में ग्राम अंजनिया, तहसील – बिछिया अन्तर्गत सुरपन नदी में खनिज रेत के अवैध उत्खनन में संलिप्त 02 ट्रेक्टरों को जप्त किया गया। उक्त ट्रेक्टरों तथा ट्रालीयों में नंबर प्लेट अंकित होना नहीं पाया गया। वाहन के निरीक्षण पहला ट्रेक्टर एस्कॉर्ट इंजन क्रमांक ई 3571073 तथा चेचिस क्रमांक टी 053507790 जीजे तथा दूसरा ट्रेक्टर आयशर इंजन क्रमांक- 529426741334 तथा चेचिस क्रमांक 929415496372 होना पाया गया। कार्यवाही के दौरान वाहन चालको से खनिज रेत उत्खनन संबंधी जानकारी प्राप्त की गई तथा बयान लिये गये।

 

Related posts

आवासीय छात्रावासों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 22 जुलाई 2023

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान: घर-घर जाकर दी गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment