Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई में सुनीं आमजनों की समस्या

मंडला, 6 अक्टूबर 2026

जिला योजना भवन में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने 114 नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई में पहुँचे प्रत्येक आवेदक की समस्या को विस्तार से सुना और उनकी शिकायतों का न्यायोचित समाधान करने की बात कही।

कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई में मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में दूरस्थ तहसीलों से आए आवेदकों की समस्याओं को लेकर कलेक्टर श्री धोटे ने संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की और उन्हें शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।

जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नदीमा शिरी, एसडीएम मण्डला श्री शैलेंद्र चौधरी, डिप्टी कलेक्टर श्री सचिन जैन, श्री राजेश कौशिक, सुश्री रेखा देशमुख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जनकल्याण शिविर में ग्रामीण बैंक ने दी जनहितकारी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

जिले में अब तक 362.3 मिमी वर्षा दर्ज

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 8 अगस्त 2026

Reva India News

1 comment

mansion88m88 October 11, 2026 at 12:26 pm

Alright, been hearing buzz about mansion88m88, so I gave it a whirl. Good selection of games, and the site’s easy to navigate. Thumbs up from me! Give it a shot mansion88m88.

Reply

Leave a Comment