Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 16 जनवरी 2023

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

 

मंडला 16 जनवरी 2023

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन सहित एसडीएम निवास, जिला परिवहन अधिकारी, एमपीआरडीसी, पुलिस और प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नेशनल हाईवे नंबर-12 पर स्थित बबैहा पुल की स्थिति की विस्तार से चर्चा की। समिति के निर्णयानुसार पुल के मरम्मत/सुधार/सुदृढीकरण होते तक बबैहा पुल से 2 पहिया, 3 पहिया, 4 पहिया (कार, जीप, ट्रेक्टर एवं पिकअप) को छोड़कर मालवाहन, बस एवं भारी यानों पर प्रतिबंध लगाया गया है एवं उक्त वाहनों का मार्ग परिवर्तन फूलसागर से करने की सहमति बनी है। प्रतिबंधित किए गए मालवाहनों एवं भारी यानों को मंडला-फूलसागर-बबलिया-निवास-बरेला मार्ग का उपयोग एवं बसों के लिए मंडला-फूलसागर-बबलिया-नारायणगंज-बीजाडांडी-बरेला मार्ग का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी, पीडब्ल्यूडी एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मार्ग परिवर्तन की जानकारी के लिए ज़रूरी फ्लेक्स, बैनर, साइनबोर्ड आदि लगाएं। इसी प्रकार बेरीकेटिंग एवं रेडियम पट्टी जैसे सुरक्षात्मक इंतज़ाम करें।

बैठक में निवास नगर में शुक्रवार के बाजार के दिन भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निवास नगर की सीमा पर प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। बैठक में नैनपुर नगरीय क्षेत्रों में स्कूलों के प्रारंभ होने एवं छूटने के समय भारी वाहनों की नो एंट्री पर चर्चा हुई तथा समिति ने अनुमोदन किया। इसी प्रकार कलेक्टर ने सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि नेहरू स्मारक से बिंझिया तिराहे के बीच ब्रेकर्स के लिए ज़रूरी कार्य करें। साथ ही चिलमन चौक सिग्नल एवं जेब्रा क्रॉसिंग को सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक में बिछिया नगर में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को ब्लेक स्पॉटों का चिन्हांकन करते हुए दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ज़रूरी कार्य करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

1 से 15 फरवरी तक आयोजित होगी विकास यात्राएँ – हर्षिका सिंह

कलेक्टर ने ली समय-सीमा बैठक

मंडला 16 जनवरी 2023

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समय-सीमा बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी दिनों में जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी तथा सभी जिलाधिकारियों को आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज वर्ष के जागरूकता के लिए कार्यक्रम होगा। इसी प्रकार 25 जनवरी को खेलो इंडिया के प्रचार-प्रसार के लिए मैराथन एवं साईकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के लिए झाकियों की थीम को अंतिम रूप दें। उन्होने 28 जनवरी को आयोजित होने वाले निर्झरणी महोत्सव के आयोजन के संबंध में नगरपालिका सीएमओ, तहसीलदार तथा एडीएम को ज़रूरी निर्देश दिये।

कलेक्टर ने कहा कि 1 फ़रवरी से खेलो इंडिया के तहत मंडला में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी स्कूलों में अनेक प्रतियोगिता आयोजित करें। इसी प्रकार हॉस्टल आदि में भी फ्लेक्स, बैनर तथा प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें। कलेक्टर ने कहा कि आनंद उत्सव के दौरान भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की जानकारी दें। श्रीमती सिंह ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रचार-प्रसार के लिए 27 जनवरी से कार्यक्रमों की श्रृंखला के लिए ज़रूरी निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि नगरपालिका के वाहनों में खेलो इंडिया के गीतों का प्रचार-प्रसार करें। साथ ही सभी सीईओ जनपदों को निर्देशित किया कि गाँव स्तर पर भी मुनादी के माध्यम से प्रचार-प्रसार करें।

 

21 को सभी पंचायतों में पानी चौपाल

 

श्रीमती सिंह ने पीएचई विभाग को निर्देशित किया कि 21 जनवरी को जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पानी चौपाल आयोजित करें। इन चौपालों में जल-जीवन मिशन के पूर्ण हुए कार्यों की जानकारी देते हुए समस्त प्रक्रिया को हेंडओवर करें। इसी प्रकार ग्रामीणों को जल-जीवन मिशन एवं पानी के दुरूपयोग को रोकने के संबंध में आवश्यक जानकारी दें। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास, पीएम किसान योजना, स्कूल एवं आंगनवाड़ी केन्द्रों में बिजली कनेक्शन, सीएम राईज स्कूल के संबंध में चर्चा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने उपार्जन कार्यों की समीक्षा करते हुए किसानों के भुगतान में गति लाने के निर्देश दिए।

 

1 से 15 फ़रवरी तक आयोजित होगी विकास यात्रा

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि सरकार के निर्देशानुसार 1 से 15 फ़रवरी तक ज़िले में विकास यात्रा आयोजित होगी। इन विकास यात्राओं में विभिन्न विभागों की सफलता की कहानियाँ एवं गतिविधियों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार होगा। यह आयोजन सभी गाँव एवं नगरीय निकायों में होगा। इस दौरान प्रत्येक पंचायतों में पुस्तकालय का उद्घाटन होगा। इस कार्यक्रम के लिए जन अभियान परिषद नोडल विभाग होगा। उन्होने निर्देशित किया कि विकास यात्राओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे। श्रीमती सिंह ने यात्राओं के सफल आयोजन, सुरक्षा, यात्रा रूट एवं अन्य ज़रूरी इंतजामों के लिए संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को ज़रूर निर्देश दिए।

 

48 घंटे में करें अधिकाधिक निराकरण

 

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि और 19 जनवरी से पूर्व सीएम हेल्पलाइन के अधिक से अधिक प्रकरणों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करें। उन्होने निम्न प्रदर्शन करने वाले विभागों को फटकार लगाई। साथ ही लगातार ख़राब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने समाधान प्रकरणों से जुड़े विभागों को भी सख्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अपना प्रदर्शन सुधारें अन्यथा निलंबन की कार्यवाही तय रूप से सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में उन्होने जाति प्रमाण पत्र अभियान एवं पेसा एक्ट के अंतर्गत गठित समितियों एवं उनके क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली।

 

आयुष्मान पंजीयन की बीआरसीवार समीक्षा

 

कलेक्टर ने बैठक में आयुष्मान पंजीयन के कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि आधार अपडेशन से छूटे हुए विद्यार्थियों का अनिवार्य रूप से आधार अपडेट कराते हुए उनका आयुष्मान पंजीयन कराएं। उन्होंने बीआरसी वार समीक्षा करते हुए पंजीयन के कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। श्रीमती सिंह ने बैठक में निरक्षरता से आजादी अभियान के अंतर्गत अक्षरज्ञान से छूटे हुए बुजुर्गों एवं व्यक्तियों को चिन्हित करें तथा 19 के पहले डाटा दें। इसी प्रकार अक्षरमित्रों के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विद्यार्थी, जीआरएस एवं अन्य के बारे में जानकारी प्रदान करें।

 

 

 

 

 

 

 

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरण

 

मण्डला 16 जनवरी 2023

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने विगत दिनों अलग-अलग कार्यालयों से सेवानिवृत हुए शासकीय सेवकों को पीपीओ वितरित किया। कलेक्टर ने पीपीओ वितरण के साथ सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों को उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी। पीपीओ वितरण के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला कोषालय अधिकारी अखिलेश नेटी सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।

कलेक्टर श्रीमती सिंह द्वारा जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पीपीओ वितरित किये गये उनमें शिवकुमार नायक, सोहनलाल उईके, छोटो सिंह परते, रामपत लाल हल्दकार, हनुमत सिंह मरावी, विष्णु प्रसाद भांवरे, राजेन्द्र कुमार चन्देल, आशा परवीन कुरैशी, मुन्नालाल किरार, उर्मिला चौरसिया, प्रकाश पांडे तथा नरेश कुमार शुक्ला शामिल हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित होगी निबंध प्रतियोगिता

18 जनवरी की दोपहर 12:30 बजे तक स्वीकार की जाएंगी प्रविष्टियाँ

 

मंडला 16 जनवरी 2023

13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी महाविद्यालयीन स्तर के विद्यार्थियों की एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता के लिए ’वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ विषय पर अनुमानित अधिकतम शब्द संख्या एक हजार शब्द पर 18 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे तक निबंध प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता महाविद्यालयीन विद्यार्थियों की जिला स्तर पर आयोजित होगी, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान का चयन किया जाएगा तथा पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तर पर महाविद्यालयीन छात्रों द्वारा निबंध लिखकर उसकी हस्ताक्षरित प्रति बन्द लिफाफे में अपने संस्था प्रमुख के माध्यम से जिले के कलेक्टर कार्यालय में दिनांक 18 जनवरी तक जमा करना होगी। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाली प्रविष्टियाँ स्वीकार योग्य नहीं होंगी। जिला स्तर पर प्राप्त सभी प्रविष्टियों में से तीन प्रविष्टियों का चयन प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रम में जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जावेगा एवं चयनित छात्रों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रत्येक जिले में प्रथम स्थान पर चयनित प्रविष्टि को 18 जनवरी 2023 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा। सभी जिलों में प्रथम स्तर पर आयी प्रविष्टियों में से राज्य स्तरीय समिति द्वारा 3 सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रम में चयनित किया जाएगा तथा उन्हें राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि का पुरस्कार दिया जायेगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिले के समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों को महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को उपरोक्त निबंध प्रतियोगिता से अवगत कराते हुए प्रतियोगिता में अपनी संस्था के अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने साथ ही प्राप्त प्रविष्टियों को नियत तिथि 18 जनवरी 2023 को दोपहर 12ः30 बजे तक जिला निर्वाचन कार्यालय मण्डला में जमा कराना के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

राजस्व शिविरों में 6 माह से अधिक के लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें – हर्षिका सिंह

राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

 

मंडला 16 जनवरी 2023

राजस्व अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि 1 फरवरी से 15 फरवरी तक विशेष शिविर का आयोजन कर राजस्व संबंधी लम्बित मामलों का निराकरण सुनिश्चित करें। इस दौरान 6 माह से अधिक समय से लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। उन्हांेने कहा कि सभी अधिकारी 90 प्रतिशत निराकरण से अधिक का लक्ष्य लेकर कार्य करें। 31 मार्च की स्थिति में 6 माह से अधिक के कोई भी प्रकरण शेष नहीं रहना चाहिए। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कहा कि बंटवारा के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनका समय पर निराकरण करें। एडीएम बंटवारा के प्रकरणों के लिए तहसीलवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए दैनिक समीक्षा करें। बंटवारा के अधिक प्रकरण लंबित होने पर उन्हांेने नैनपुर एवं मंडला के तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि 15 फरवरी तक सीमांकन के 90 प्रतिशत का निराकरण करें। प्रत्येक बुधवार को सभी तहसीलों में पटवारियों की बैठक आयोजित करें तथा पारित हुए आदेशों की प्रति उन्हें उपलब्ध कराते हुए रिकार्ड दुरूस्त कराएं। पारित किए गए आदेशों का क्रियान्वयन कराएं। गिरदावरी का कार्य 20 जनवरी तक पूर्ण करें। कोई भी किसान गिरदावरी से छूटे नहीं। श्रीमती सिंह ने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। लक्ष्य पूर्ति नहीं होने पर संबंधित के सीआर में अंकित की जाएगी। साथ ही ई-केवाईसी के लिए कैम्प लगाएं। शिविर की जानकारी देने के लिए संबंधित क्षेत्रों में मुनादी कराएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत सत्यापन का कार्य जल्द पूर्ण करें।

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि पेसा एक्ट के तहत गठित ग्रामसभाओं के समक्ष बी-1, सीमांकन, बंटवारा, किसान कल्याण आदि का वाचन करें। उन्हांेने इस संबंध में तहसील कार्यालय में रजिस्टर संधारित करने के भी निर्देश दिए। तहसील कार्यालयों में उपलब्ध राशि से बैठक, पेयजल, स्टेशनरी सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। बैठक में सीएम हेल्पलाईन, आधार सीडिंग, खेलो इंडिया एवं राजस्व न्यायालय की भवन के लिए भूमि आवंटन आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, समस्त एसडीएम तथा तहसीलदार उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोषालय के कार्यों में हुए विविध नवाचार

नागरिक कोघर बैठे मिल रही अनेकों सुविधाएं

मंडला 16 जनवरी 2023

जिला कोषालय अधिकारी अखिलेश नेटी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार कोषालय के विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों में नवाचार किए जा रहे हैं। विगत वर्ष कोषालय प्रणाली में अनेक नए कार्य शुरू हुए हैं जिससे आमजनों को सुविधा प्राप्त हुई है।

ओवर द काउंटर (ओटीसी) सुविधा- नागरिकों के लिये राज्य के करों एवं फीस को अपने घर बैठे जमा करने की सुविधा दी गई है। नागरिक वेब पोर्टल www.mptreasury.gov.in पर जाकर एवं भुगतान के सभी विकल्प जैसे- इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड एवं यू.पी.आई. का प्रयोग करते हुए राशि को जमा कर सकते हैं। यह सुविधा नवंबर 2021 से प्रदान की गई है। इसके साथ ही वे इस वेबपोर्टल से चालान में भुगतान के माध्येम में ओटीसी को चयन कर एवं जेनरेट चालान का प्रिंटआउट लेकर बैंक काउंटर पर भी राशि जमा कर सकते हैं। इससे राज्य में ई-प्राप्तियों को बढ़ावा मिला है एवं नागरिकों को बैंकों में जाकर 5 प्रतियों में चालान को भरने एवं लाइन में लगकर राशि जमा करने की समस्याओं से मुक्ति मिली है। सबसे बड़ी सुविधा यह भी है कि राशि के गलत मद में जमा हो जाने या अधिक जमा हो जाने पर रिफंड के लिये शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। वे इसी वेबपोर्टल पर ऑनलाइन रिफंड हेतु निवेदन भी कर सकते हैं।

आधार आधारित भुगतान प्रणाली – प्रदेश की एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (आईएफएमआईएस) अंतर्गत सभी हितग्राहियों को भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में ई-भुगतान के माध्यम से वर्ष 2010 से किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोषालय के द्वारा आधार आधारित भुगतान करना संभव नहीं था। ई-भुगतान प्रणाली को प्रभावी बनाते हुये अब हितग्राहियों को बैंक खाते के साथ-साथ आधार आधारित भुगतान किया जाना भी संभव किया गया है। मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य है, जो कोषालयों मे आधार आधारित भुगतान के माध्यम से हितग्राहियों को भुगतान करने जा रहा है। वित्तीय कार्य प्रणाली को और सरल, सुदृढ़ एवं हितग्राहीमूलक बनाने के उद्देश्य से आधार आधारित भुगतान को प्रदेश के सभी कोषालयों में लागू किया जा रहा है। अब इस व्यवस्था से दोहरे लाभ को चिन्हित कर रोका जा सकेगा एवं हितग्राही की पहचान कर ऐसे भुगतान वास्तविक हितग्राही को सुगम रूप से प्राप्त हो सकेंगे। साथ ही असफल भुगतान में कमी आएगी।

कोषालयों के ई-भुगतान अब सीधे भारतीय रिजर्व बैंक के ई-कुबेर प्रणाली से: आधार आधारित भुगतान के साथ साथ अब प्रदेश अपने समस्त कोषालयों से हो रहे बैंक खाता आधारित ई भुगतान को सीधे भारतीय रिजर्व बैंक के ई-कुबेर प्रणाली से 16 जनवरी 2023 से प्रारंभ कर रहा है। ई-कुबेर लागू होने से प्रदेश के समस्त ई-भुगतान त्वरित रूप से संबंधित हितग्राही के बैंक खाते में प्राप्त होंगी। यह प्रणाली समस्त कार्य दिवस पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी, जिससे राशि हितग्राही को त्वरित रूप से प्राप्त होगी। इस प्रणाली को लागू करने से यह भी लाभ होगा कि असफल भुगतान में कमी आएगी तथा आंकड़ों का मिलान आसान हो जायेगा। पूर्व में एजेंसी बैंकों द्वारा प्राप्ति एवं भुगतान की जानकारी भौतिक रूप से कोषालय को प्रदान की जाती थी, जो भारतीय रिजर्व बैंक और महालेखाकार को प्रेषित की जाती थी। इसमें आकड़ों की भिन्नता की कई समस्याएँ थीं। ई-कुबेर के आने से भारतीय रिजर्व बैंक से सीधे संव्यवहार होंगे और वित्तीय लेन-देन के आकड़ों के मिलान की समस्या समाप्त होगी।

एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (आईएफएमआईएस) में ई-साईन का उपयोग- एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (आईएफएमआईएस) अंतर्गत अब आहरण एवं संवितरण अधिकारी एवं कोषालय अधिकारी द्वारा बिल ई-साईन (ई-साईन) करके पास किये जा रहे हैं। महालेखाकार की अनुशंसा अनुसार आईएफएमआईएस में प्रमाणीकरण व डाटा सुरक्षित करने के उद्देश्य से ई-साईन प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। अब कोषालय द्वारा महालेखाकार को मासिक लेखा ई-साईन करके डिजिटली प्रेषित किया जा रहा है। इस व्यवस्था से आईएफएमआईएस में दस्तावेजों का ई-प्रमाणीकरण संभव होगा। ई-साईन की सुविधा प्रारम्भ होने से आहरण संवितरण अधिकारी (डीडीओ) कार्यालय को पेपरलेस करने में आसानी हुई है।

आईएफएमआईएस नेक्स्ट-जनरेशन का विकास – प्रगति की इसी दिशा में देश की डिजिटल इंडिया कार्यक्रम में प्रदेश के योगदान के रूप में और अधिक नवीन पहलू जोड़े जाने आवश्यक हैं। वर्तमान एकीकृत वित्तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली (आईएफएमआईएस) के स्थान पर आधुनिक तकनीकी नवाचारों को शामिल करते हुए फेसलैस, पेपरलैस एवं कॉन्टेडक्टलैस वित्तीय संव्यवहारों को लागू करने तथा यूजर फ्रेंडली सिस्टम को विकसित करने के उद्देश्य से आईएफएमआईएस नेक्स्ट जन का विकास किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कोरोना काल में सहारा बनी जीवन अमृत योजना

 

मंडला 16 जनवरी 2023

कोरोनाकाल में लॉकडाउन के कारण जब लोग अपने घरों में कैद थे तब जीवन अमृत योजना के अंतर्गत आयुष विभाग के फ्रंटलाईन वर्कस ने घर-घर जाकर त्रिकटू चूर्ण का वितरण किया। त्रिकटू चूर्ण से इम्यूनिटी मजबूत होती है जिससे कोरोना संक्रमण से काफी हद तक बचा जा सकता है। साथ ही आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारी व कर्मचारी कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन की विपरीत परिस्थितियों में अपने घर वापस लौट रहे लोगों को भोजन व आवास उपलब्ध कराए।

एक अपरिचित बीमारी जिससे सभी अनभिज्ञ थे। बहुत अधिक संख्या में अपने घर वापस लौटने वाले मजदूरों में कौन संक्रमित है, कौन नहीं बिना संपूर्ण जांच के बगैर संभव नहीं था। जांच किट की कमी के कारण भी आयुष विभाग ने अपने दायित्वों को बखूबी निभाया है। जीवन अमृत योजना के तहत समाज के भले के लिए किए गए कार्य से लोगों में आयुर्वेद के प्रति विश्वास भी बढ़ा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से जुड़कर महिला बन रही आत्मनिर्भर

एकता स्वसहायता समूह की दीदियों ने शुरू किया व्यवसाय

 

मंडला 16 जनवरी 2023

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के माध्यम से सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है। जिले में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने विशेष पहल की जा रही है। इसी के चलते महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और अपने परिवार का पालन-पोषण भी अच्छे से कर पा रही हैं।

एकता स्वसहायता समूह की अध्यक्ष अनीता नंदा ने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगरपालिका मण्डला द्वारा वर्ष 2015 में गठन किया, एकता स्व-सहायता समूह में कुल 10 महिलाएं हैं। हम समूह की सभी दीदियां मिलकर पहले खाद्य सामाग्री निर्माण में पापड़, आचाऱ, बडी का निर्माण कर मोहल्ले में ही बेचा करते थे। एकता स्वसहायता समूह की दीदियों ने कहा कि नगरपालिका के माध्यम से समूह से जुडने के बाद आपसी बचत से अपने व्यवसाय को आगे बढाना चाहते थे। अब हम खाद्य सामाग्री निर्माण में सभी सदस्यों के सहयोग से मशरूम के पापड, कोदो कुटकी के पापड, एवं आचार ,बडी निर्माण कर शहर की बडी दुकानों, हॉट बाजार के माध्यम से बेचा भी करते हैं।      एकता स्व सहायता समूह की दीदियों का कहना है कि समूह के व्यवसाय  से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है और समूह को 10 से 15 हजार रूपए प्रतिमाह की आमदनी हो रही है। दीदियों का कहना है कि आजीविका मिशन आने से बहुत से परिवारों को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिला है। गरीबों के उत्थान के लिए राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कारीगरों के प्रशिक्षण, मशीन एवं उपकरण के लिए आवेदन 18 तक

 

मंडला 16 जनवरी 2023

29 दिसंबर 2022 से ग्रामोद्योग विकास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित कारीगरों को प्रशिक्षण के पश्चात मशीन एवं उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। उपकरण के लिए एससी एवं एसटी को 90 प्रतिशत, सामान्य को 80 प्रतिशत तथा बीपीएल को 100 प्रतिशत का छूट दिया जाएगा।

योजनाओं के अंतर्गत ही टूल्स एवं उपकरण उपलब्ध में इमली प्रशोधन के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं मशीनरी वितरण। कुम्हार सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं विद्युत चलित चाक वितरण। हनी मिशन योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं मौन पालन बी-बॉक्स वितरण। अगरबत्ती योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं पैडल युक्त संचालित मशीन वितरण। रेन्टी योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं उपकरण वितरण। चर्म योजना (उत्पादन एवं मरम्मत हेतु) के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं मशीनरी के साथ टूल्स किट्स वितरण तथा डिगनी-टी योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण एवं चाय की दुकान चलित साईकल का वितरण किया जाएगा। जिले के हितग्राहियों से उपरोक्तानुसार योजना का लाभ लेने एवं उपकरण प्राप्त करने के लिये 18 जनवरी 2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रबंधक, खादी ग्रामोद्योग जिला पंचायत मण्डला के मोबाईल नम्बर- 8959500194 एवं एस.एल. वरकडे के मो.नं. 9424361125 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

एनएच-12 के बबैहा पुल पर तत्काल प्रभाव से भारी वाहन प्रतिबंधित

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

 

मंडला 16 जनवरी 2023

                कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सहायक कलेक्टर अर्थ जैन सहित एसडीएम निवास, जिला परिवहन अधिकारी, एमपीआरडीसी, पुलिस और प्रशासन के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

                कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नेशनल हाईवे नंबर-12 पर स्थित बबैहा पुल की स्थिति की विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हर्षिका सिंह ने आदेश जारी कर पुल के मरम्मत/सुधार/सुदृढीकरण का कार्य संभावित होने के कारण 30 दिवस के लिए बबैहा पुल से 2 पहिया, 3 पहिया, 4 पहिया (कार, जीप, ट्रेक्टर एवं पिकअप) को छोड़कर मध्यम मालयान, भारी मालयान एवं बसों को आवागमन/यातायात हेतु प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रतिबंधित किए गए मध्यम मालयान एवं भारी मालयानों हेतु मंडला-फूलसागर-बबलिया-निवास-बरेला मार्ग का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया है। इसी प्रकार बसों के लिए मंडला-फूलसागर-बबलिया-नारायणगंज-बीजाडांडी-बरेला मार्ग का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी, पीडब्ल्यूडी एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि मार्ग परिवर्तन की जानकारी के लिए ज़रूरी फ्लेक्स, बैनर, साइनबोर्ड आदि लगाएं। इसी प्रकार बेरीकेटिंग एवं रेडियम पट्टी जैसे सुरक्षात्मक इंतज़ाम करें।

                बैठक में निवास नगर में शुक्रवार के बाजार के दिन भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निवास नगर की सीमा पर प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाएगा। बैठक में नैनपुर नगरीय क्षेत्रों में स्कूलों के प्रारंभ होने एवं छूटने के समय भारी वाहनों की नो एंट्री पर चर्चा हुई तथा समिति ने अनुमोदन किया। इसी प्रकार कलेक्टर ने सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि नेहरू स्मारक से बिंझिया तिराहे के बीच ब्रेकर्स के लिए ज़रूरी कार्य करें। साथ ही चिलमन चौक सिग्नल एवं जेब्रा क्रॉसिंग को सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने बैठक में बिछिया नगर में चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर विस्तार से चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को ब्लेक स्पॉटों का चिन्हांकन करते हुए दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ज़रूरी कार्य करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

आजादी के अमृत महोत्सव पर अधारित चित्र प्रदर्शनी का समापन

 

मंडला 16 जनवरी 2023

                15 एवं 16 जनवरी तक आयोजित की जानी वाली चित्र प्रदर्शनी के अंतिम दिन क० उ०मा० विद्यालय एवं कल्पतरु विद्यालय महाराजपुर के छात्र-छात्राओं ने वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मरण में स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर कल्पतरु विद्यालय महाराजपुर की छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता पर समुह नृत्य की शानदार प्रस्तुती दी। वहीं कन्या उ०मा०विद्यालय की छात्राओं द्वारा रानी लक्ष्मीबाई, रानी अवंतीबाई की रोल प्ले की गई। इस दौरान छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीत की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में कन्या शा०उ०मा० विद्यालय के प्राचार्य विभा मिश्रा, समाजसेवी जमुना प्रसाद रजक, प्राचार्य दीनदयाल कुमरे, नेहरु शाला महाराजपुर, समाज सेवी पुहुपसिंह भारत, रिचा श्रीवास्तव एवं शिक्षक शिक्षिकाएं एवं स्थानीयजन व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विभाग के पंजीकृत दल साधना कला मण्डल भोपाल के कलाकारों द्वारा स्वच्छता, आजादी के तराने आदि विषयों पर गीत व नुक्कड नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई। तत्पश्चात् चित्र प्रदर्शनी अधारित उपस्थित विद्यार्थियों से प्रश्न मंच किया गया। सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर समानित किया गया।

Related posts

मण्डला-बरेला राजमार्ग के चिन्हित स्थानों पर लगाए गए और 11 स्पीड ब्रेकर सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए थे निर्देश

Reva India News

जनसुनवाई में अशोक को मिला 4 हजार का चैक

Reva India News

सिविल डिफेंस अंतर्गत आरडी काॅलेज में आयोजित किया गया प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment