Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 2 मई 2023

बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए संकल्पित है सरकार

लाड़ली लक्ष्मी उत्सव संपन्न

मण्डला 2 मई 2023

                स्थानीय नगरपालिका सभाकक्ष में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा एवं कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं से संवाद करते हुए उन्हें भविष्य निर्धारण के संबंध में समुचित मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, पार्षद ब्रजेश जसवानी, शिखा श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास श्वेता तड़वे सहित संबंधित उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके ने कहा कि वर्तमान सरकार बेटियों के भविष्य को संवारने के लिए संकल्पित है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से बालिकाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा ने कहा कि सभी बालिकाएं सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ लेते हुए अपने भविष्य को बेहतर बनाएं। उन्हांेने आव्हान किया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शासकीय नौकरी तक सीमित न रखें, शासन की योजनाओं से जुड़ते हुए खुद का व्यवसाय प्रारंभ करते हुए अन्य लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम में लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राही एंजल जैन सहित अन्य बालिकाओं ने योजना से मिलने वाले लाभों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। लाड़ली लक्ष्मी आश्वासन प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया। आभार प्रदर्शन सहायक संचालक रोहित बड़कुल ने किया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें – कलेक्टर

 

कार्यक्रम में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने उपस्थित बालिकाओं से संवाद करते हुए उन्हें समुचित मार्गदर्शन प्रदान किया। कलेक्टर ने कहा कि बेटियाँ देश और प्रदेश की शान हैं। सभी बालिकाएं अपना लक्ष्य तय करें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेते हुए अपने सपनों को साकार करें। उन्हांेने कहा कि अर्जुन की आंख की तरह लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करें। आर्थिक कारण शिक्षा में व्यवधान नहीं बन सकते, उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। डॉ. सलोनी सिडाना ने संवाद के दौरान अपनी एमबीबीएस तथा आईएएस की पढ़ाई के अनुभव भी साझा किए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने सुनी जनसुनवाई में 87 लोगों की समस्याऐं

मण्डला 2 मई 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने योजना भवन के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए 87 आवेदकों की समस्या सुनी। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदनकर्ता के आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मरावी, मंडला एसडीएम पुष्पेन्द्र अहके सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

संपन्न हुई जनसुनवाई में ग्राम हिरदेनगर निवासी अनुज कुमार चौरसिया ने गंदे पानी से संबंध में कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर कलेक्टर डॉ. सिडाना ने सीईओ जनपद पंचायत मंडला को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। घाघा, बढ़ार एवं पाटन घुघरी के निवासियों ने पेयजल समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री पीएचई को जांच कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि किसी भी ग्राम में पेयजल की समस्या संज्ञान में आने पर तत्काल निदानात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

उपचार के लिए 10 हजार की आर्थिक सहायता

 

जनसुनवाई में टिकरिया नारायणगंज निवासी हरि शर्मा ने आवेदन देते हुए उपचार के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से रिपोर्ट की जांच कराते हुए आवेदक को रेडक्रॉस से 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम करेलीटोला निवासी गुलबी बाई ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण के संबंध में, हाउसिंग बोर्ड राजीवकॉलोनी निवास लालसिंह यादव ने बिजली बिल भुगतान के संबंध में, ग्राम पंचायत सिलपुरा के सरपंच ने पेयजल समस्या, पड़रिया निवासी जियालाल ने परिवार खाद्यान्न सुरक्षा पर्ची के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किये। इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में अतिक्रमण, पेंशन, दिव्यांग सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, सीमांकन, पेयजल, बिजली बिल सहित अलग-अलग विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

माता-पिता के बराबर प्यार और दुलार करते हैं शिवराज मामा – एंजल जैन

माँ तुझे प्रणाम योजना के तहत किया अंतर्राष्ट्रीय पंजाब बाघा बॉर्डर का भ्रमण

मण्डला 2 मई 2023

                लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रदेश के बालिकाओं के लिये वरदान साबित हो रही है। इस योजना से मण्डला जिले की लाड़ली भी लाभान्वित हो रही हैं। इन्हीं लाड़लियों में से एक कक्षा 11वीं की छात्रा कुमारी एंजल जैन हैं। एक ओर जहां एंजल की स्कूल फीस की चिंता दूर होने से वह मन लगाकर अपनी शिक्षा पूर्ण कर पा रही है, वहीं आगे की पढ़ाई और विवाह के खर्च की फिक्र भी कम हो गई है। एंजल कहती है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से 2006 से जुड़ी हूं। मुझे इस योजना से बहुत सारे लाभ मिलने से मेरे माता-पिता की चिंता दूर हुई है। एंजल बताती है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से मेरी पढ़ाई आसान हो चुकी है और 21 वर्ष पूर्ण होने के बाद मुझे 1 लाख 25 हजार रूपये मिलेगा जिससे मैं अपनी पूरी शिक्षा प्राप्त कर सकूंगी। एंजल जैन कहती हैं मैं इस योजना से जुड़कर बहुत खुश हूँ। अपने शिवराज मामा जी का धन्यवाद करती हूँ, जो हमें माता-पिता के बराबर प्यार और दुलार करते हैं।   एंजल ने आज जिला मुख्यालय में आयोजित लाड़ली लक्ष्मी उत्सव में सहभागिता करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना सहित अन्य मंचासीन अतिथियों से संवाद कर भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया।

 

एंजल जैन ने किया अंतर्राष्ट्रीय बाघा बॉर्डर का भ्रमण

 

11वीं की छात्रा एंजल जैन कहती हैं कि कभी सोचा भी न था कि मैं अंतर्राष्ट्रीय बाघा बॉर्डर भी जा सकूंगी। हमारे शिवराज मामा सिर्फ हमारी पढ़ाई की चिंता करते हैं बल्कि हममें आत्म-विश्वास पैदाकर देशभक्ति और साहस की भावना को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में हमें माँ तुझे प्रणाम योजना के माध्यम से बाघा बॉर्डर जाने का मौका भी मिला है। उसका कहना है कि बाघा बॉर्डर भ्रमण के दौरान देश की संस्कृति को जानने का मौका मिला।

 

 

 

 

 

 

 

केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

मंडला 2 मई 2023

                केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री श्री फग्गनसिंह कुलस्ते का 3 मई 2023 को मंडला आगमन हो रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते 3 मई को शाम 7 बजे डिंडौरी से जेवरा के लिए रवाना होंगे एवं रात्रि 8 बजे जेवरा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। श्री कुलस्ते 4 मई 2023 को प्रातः 7 बजे जेवरा से नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

सहकारी संस्थाओं के उपार्जन केन्द्रों पर स्लॉट बुकिंग निःशुल्क

मण्डला 2 मई 2023

                रबी विपणन वर्ष 2023-24 अन्तर्गत समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 15 मई 2023 तक नियत की गई है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य 2125/- प्रति क्विंटल नियत किया गया है। स्लॉट बुक करने की सुविधा 15 मई 2023 के 10 दिन पूर्व तक शासन द्वारा नियत है। जिले में 53 उपार्जन केन्द्रों में से 10670 किसानों ने ही स्लॉट बुक कराया गया है, जिसके विरूद्ध 4860 किसानों ने 275240.66 क्विंटल गेहूं उपार्जन केन्द्र में विक्रय किया गया है। गेहूं विक्रय हेतु जिले की सहकारी संस्थाओं के उपार्जन केन्द्रों पर स्लॉट बुकिंग निःशुल्क किया जा रहा है, जो किसान अपनी उपज उपार्जन केन्द्रों पर विक्रय करना चाहते हैं, वे अपने नजदीकी उपार्जन केन्द्र का चयन कर सकते हैं। चयन की सुविधा उपार्जन पोर्टल के वेबसाईट www.mpeuparjan.nic.in पर या स्वयं के मोबाईल से भी स्लॉट बुक कर सकते हैं। किसानों से आग्रह है कि स्लॉट बुकिंग करते समय एक बार ही उपार्जन केन्द्रों का चयन करें ताकि बार-बार निरस्त कराने की आवश्यकता न हो अन्यथा बार-बार निरस्त करने पर पात्रता नहीं रहेगी। जिले में 29 गोदाम स्तरीय केन्द्र बनाये गए हैं ताकि केन्द्रों से कम से कम परिवहन करना पड़े। जिले के किसान भाईयों से आग्रह है कि एफ.ए.क्यू. क्वालिटी की उपज लेकर ही उपार्जन केन्द्र पर आएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न रहे।

 

 

 

 

संवेदनशीलता के साथ करें जल-जीवन मिशन के कार्य – डॉ. सलोनी सिडाना

कलेक्टर ने की जल-जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

 

मण्डला 2 मई 2023

                जल-जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने कहा कि जल-जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है जिस पर पूरी संवेदनशीलता से कार्य करते हुए लक्ष्य पूर्ति का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि डीपीआर में स्वीकृत ग्रामों के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुँचाने के लिए पूरी क्षमता से कार्य करें। संबंधित एजेंसी से समन्वय कर कार्य की गति बढ़ाएं।

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि जो योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं उनमें जल आपूर्ति प्रारंभ कराएं तथा नियमानुसार टेस्टिंग की कार्यवाही पूर्ण होने पर उनकी पोर्टल पर एंट्री करें। कार्यों में निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करें। एमपीईबी तथा वन विभाग से संबंधित विषयों के लिए ईईपीएचई आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि नवीन हेंडपंप के उत्खनन के लिए सीईओ जनपद एवं सहायक यंत्री से चर्चा कर भी स्थल निर्धारित करें। इस संबंध में उन्होंने सीईओ जिला पंचायत को क्रॉसचैक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि उत्खनन के लिए निविदा की कार्यवाही जल्द पूर्ण करें। किसी भी क्षेत्र में पानी की समस्या आने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की भी समीक्षा करते हुए उनका संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने के भी निर्देश दिए।

254 हेंडपंप सुधारे गए

 

                बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि जिले में कोई भी हेंडपंप बंद न रहे। सूचना तंत्र को मजबूत बनाएं तथा जैसे ही हेंडपंप बनाने की जानकारी प्राप्त होती है तत्काल सुधार की कार्यवाही सुनिश्चित करें। बैठक में कार्यपालन यंत्री पीएचई मनोज भास्कर ने बताया कि जिले में 19 अप्रैल से 2 मई तक 254 हेंडपंपों में सुधार का कार्य किया जा चुका है। कलेक्टर ने सुधारे गए हेंडपंपों की सूची जिला पंचायत में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

 

Related posts

मंडला पुलिस की पहल ने बदला 15 युवाओं का भविष्य ग्रामीण युवाओं को मिला एल एंड टी कंपनी में सम्मानजनक रोजगार नियुक्ति पत्र हाथों में आते ही खिल उठे चेहरे बिछिया क्षेत्र के युवाओं ने नई जिंदगी की ओर बढ़ाया कदम

Reva India News

राष्ट्रीय राजमार्ग 543 के लिए भूमि अधिग्रहण पर जागरूकता अभियान

Reva India News

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Reva India News

Leave a Comment