Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

“वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा“ का आज बिछिया और मंडला आगमन

मंडला 22 जून 2023

वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा 23 जून को बिछिया और मंडला पहुंचेगी। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की विरासत की गौरव रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून व जन्म दिवस 5 अक्टूबर से आज की पीढ़ी देशभक्ति और आत्मसम्मान के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की प्रेरणा लें, इसीलिए “वीरांगना रानी दुर्गावती गौरव यात्रा“ आयोजित की जा रही है। बालाघाट से प्रारंभ हुई यात्रा बैहर होते हुए 23 जून को दोपहर 12 बजे बिछिया पहुंचेगी, यह यात्रा रात्रि विश्राम डिंडोरी में करेगी। इसी प्रकार छिंदवाड़ा से प्रारंभ हुई यात्रा लखनादौन होते हुए मंडला पहुंचकर रात्रि विश्राम करेगी। यह यात्रा रानी दुर्गावती के जीवन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्थानों से गुजरते हुए अमरकंटक में संपन्न होगी।

Related posts

19 जून को लगाए गए 57 कोविड टीके

Reva India News

यात्री बसों में चस्पा किए जा रहे दिव्यांगजनों को दी जाने वाली सुविधाओं के पोस्टर

Reva India News

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं में आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment