Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 जून 2023

अमृत सरोवरों में किया गया योगाभ्यास

मंडला 21 जून 2023

                अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिले भर में सामूहिक योग के कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी क्रम में जिले के अमृत सरोवरों में भी योगाभ्यास किया गया। मवई विकासखंड के कोटवार टोला, सुरजपुरा, अमबार के छापर रहतखेरो आदि स्थानों पर बने अमृत सरोवरों में भी योगाभ्यास किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्राम स्तर के कर्मचारी तथा ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम में सहभागिता की। इस वर्ष योग दिवस की थीम ’वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योग’ है। इस अवसर पर ग्रामीणजनों को योग से होने वाले फायदों के बारे में भी जानकारी दी गई।

 

 

 

 

 

 

’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ पर नुक्कड़-नाटक किया गया

मंडला 21 जून 2023

                ग्राम पंचायत घुघरी ब्लॉक घुघरी में जनसेवा मित्र टीम द्वारा ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ से संबंध नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। जहां बेटा और बेटी में भेदभाव देखा जाता है, बेटा को पढ़ाई में महत्व दिया जाता है और वहीं बेटी की उपेक्षा की जाती है। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटा और बेटी को समान दर्जा देने और बेटी को शिक्षित करने हेतु आमजन को जागरूक किया गया।

 

 

 

 

 

 

जिला न्यायालय मंडला एवं जिला जेल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मंडला 21 जून 2023

                राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में श्री एस0के0 जोशी प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडला श्रीमान डी.आर कुमरे के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 21.06.2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर मण्डला, बालगृह मण्डला एवं जिला जेल मण्डला में योग शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री एस0के0 जोशी, विशेष न्यायाधीश श्रीमती विधि सक्सेना, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री सुबोध कुमार विश्वकर्मा, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री जे.बी.एस राजपूत, पंचम जिला न्यायाधीश श्री बृजेश गोयल, जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री डी.आर कुमरे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती ज्योति डोंगरे शर्मा, न्यायिक मजिस्टेªट श्री नरेश सिंह गौड, विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दीपिका एस ठाकुर, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ श्री रामेश्वर झारिया, पतंजली योग पीठ से श्री के0 डी0 दुबे, श्री आर0 पी0 उपाध्याय वरिष्ठ योग शिक्षक एवं न्यायिक कर्मचारीगण और अधिवक्तागण की उपस्तिथि में संपन्न हुआ। इसी प्रकार जिला जेल मण्डला में आयोजित योग शिविर कार्यक्रम जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दीपिका एस ठाकुर, जेल उपअधीक्षक श्री लवसिंह काटिया, पतंजली योग पीठ से योग शिक्षक श्रीमती कविता शुक्ला, जेल स्टॉप एवं बंदियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

 

.                                    इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमान एस0 के0 जोशी ने सभी को योग के महत्व बताते हुए कहा कि योग प्राचीन भारत का हिस्सा रहा है। चिंता, अवसाद जैसी मनोवैज्ञानिक और मानसिक समस्याएं मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती है हम इन समस्याओ को योग के माध्यम से कुछ हद तक कम कर सकतें है। वही योग करने से हम अपने शरीर को स्वस्थ रख सकतें है। हमे योग को अतिरिक्त काम के तौर पर नही लेना है हमें योग को जानना है और जिना है, अपनाना है जब हम लोग योग को जिने लगेंगे तब योग दिवस हमे योग करने का नही बल्कि अपने स्वास्थ्य, सुख, शांति का जश्न मनाने का माध्यम बन जायेगा। योग मानव को निरोग जीवन जिने का विश्वास दे रहा है।

 

 

 

 

 

 

बलिदान दिवस कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

मंडला 21 जून 2023

                रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस 24 जून 2023 को रेवांचल पार्क, रपटाघाट के समीप प्रातः 9 बजे से मनाया जाएगा। कलेक्टर ने कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मंडला को नोडल अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री सिंह गणतंत्र दिवस मुख्य कार्यक्रम में होगें शामिल

Reva India News

निवास में 29 सितम्बर को रक्तदान शिविर का आयोजन

Reva India News

आर्ता: पुत्रवत आचारेत अर्थात-रोगी से पुत्र के समान व्यवहार करने सहित अनेक सिद्धांतों के प्रतिपादक महर्षि चरक के सिद्धांत आज भी हैं प्रासंगिक मंत्री इन्दर सिंह परमार

Reva India News

Leave a Comment