Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

इंडिया आर्ट फेस्टिवल में रही अम्बर की पेंटिंग्स की धूम अम्बर ने आध्यात्म पर आधारित अपनी कला कृतियों से कला प्रेमियों को किया हैरान 

मंडला / बेंगलुरु – बेंगलुरु में 14 दिसंबर से 17 दिसंबर तक प्रतिष्ठित इंडिया आर्ट फेस्टिवल आयोजित किया गया। देश के इस सबसे बड़े आर्ट शो में दुनिया भर के नामचीन आर्ट के बायर और क्रिएटर शिरकत करते हैं। इस फेस्टिवल में नए कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है। 25 आर्ट गैलरी में आयोजित इंडिया आर्ट फेस्टिवल में 400 कलाकारों द्वारा 3500 कार्य प्रदर्शित किए गए। इस में मंडला की अम्बर अग्रवाल ने भी अपनी कला कृतियां प्रदर्शित की। इतनी प्रतिष्ठित कला समागम में मंडला की बेटी अम्बर की कला कृतियों के प्रदर्शित होने ने मंडला के कला प्रेमियों में हर्ष है। अम्बर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गुलाब चंद्र अग्रवाल की पोती और अरविंद अग्रवाल व श्रीमती अन्नपूर्णा अग्रवाल की बेटी है। अंबर अग्रवाल कांसेप्चुअल आर्ट में काम करती है। इसमें ओल्ड स्टाइल आर्ट और कंटेंपरेरी आर्ट दोनों का समावेश है। उनका इंस्पिरेशन शंख है, जो बहुत से जीवन के पहलुओं को दर्शाता है। जैसे अधर्म के आगे आवाज उठाना, खुद को एक्सप्रेस करना और यूनिवर्स की एनर्जी से कनेक्ट होना। उनके काम में बहुत सारे जीवन के आध्यात्मिक पहलू को दर्शाया गया है। अम्बर ने अपनी कला के जरिए इतने बड़े अंतर्राष्ट्रीय मंच पर मंडला का नाम रोशन कर मंडलावासियों को गौरवान्वित किया है। अम्बर के पिता अरविंद अग्रवाल भी अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व की अनुभूति कर रहे है।

अम्बर अग्रवाल ने आई ए एफ (IAF) में आध्यात्म पर आधारित 5 पेंटिंग प्रदर्शित की। इसमें “द वॉइस ऑफ़ क्रिएटर” *(THE VOICE OF CREATOR)* जो एम्बर की प्रेरणा शंख को दर्शाती है। शंख जो कि समुंद्र मंथन में समुद्र से से निकला और जिसे विष्णु जी ने धारण किया जो दुनिया के कर्ता है। इसी वजह से इस पेंटिंग को *द वॉइस ऑफ़ क्रिएटर* नाम दिया गया। यहां विष्णुजी कृष्ण के अवतार में अपना पंचजन्य शंख महाभारत रण में अधर्म के विरुध बजाते हुए दर्शाए हैं। एक ग्रीक धर्म फिगर ट्रीटन दिखाया है जो अपने शंख से समुद्र को कंट्रोल करता था। इससे अंबर सन्देश देना चाहती है कि हमें अपने आपको पूरी तरह प्रकट करना चाहिए तभी हम पूरी तरह अपने जीवन का उद्देश पूरा कर सकते हैं । शंख दुनिया का पहला क्रिएशन है वहीं इसकी बनावट स्पाइरल है जिसे अंबर ने अपनी दूसरी पेंटिंग में प्रदर्शित किया है।

*पेंटिंग ग्रोथ एंड बैलेंस (GROWTH & BALANCE)* के बारे वो बताती है कि कहते हैं गणित के अनुसार शंख का स्पाररल, परफेक्ट स्पाइरल, समांतर है वैसे ही जिसका ग्रोथ समांतर है। यदि हम इंसान अपने जीवन की ग्रोथ को हर पहलू से बैलेंस कर सकते है। पेंटिंग एनलाइटेड सीरीज

*(ENLIGHTEND SERIES)* के जरिये अम्बर सेल्फ स्पेस यानि खुद को वक़्त वक़्त देने को महत्व को बता रही है। अंबर कहती है कि यदि सेल्फ स्पेस होता है तभी जीवन के बारे में चिंतन – मनन होता है और इसके जरिए ही हम अध्यात्म को सही रूप में अपना पाते हैं। इस प्रदर्शनी में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, कश्मीर, कर्नाटका, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, ‘केरला सहित देश के विभिन्न राज्य से कलाकार शामिल हुए। इंडोनेशिया, जकार्ता जैसे देशों से भी कलाकारों ने अपने चित्र प्रदर्शित किए।

Related posts

आयकर संबंधी दस्तावेज बीईओ ऑफिस में जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी  

Reva India News

समस्त उत्कृष्ट विद्यालयों में जेईई व नीट रिफ्रेशर कोचिंग का पंजीयन 18 से प्रारंभ

Reva India News

भगतसिंह वार्ड आत्मनिर्भर वार्ड घोषित

Reva India News

Leave a Comment