Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 18 फरवरी 2024

निःशुल्क कृत्रिम पैर चिन्हांकन शिविर में 74 दिव्यांगजनों ने लिया हिस्सा

मण्डला 18 फरवरी 2024

रोटरी क्लब जबलपुर वेस्ट के तत्वाधान में निःशुल्क कृत्रिम पैर चिन्हांकन शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों का चिन्हांकन करना था जिनके पैर घुटने से ऊपर अथवा नीचे की तरफ से किसी दुर्घटनावश कट गए हैं उन्हें वजन में हल्के और उच्च गुणवत्ता वाले कृत्रिम पैर लगाए जा सकें। 2 दिवसीय इस शिविर में मंडला जिले की ओर से कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 74 दिव्यांगजनों को प्रतिभाग कराया गया। इन सभी दिव्यांगजनों के पैरों का माप लिया गया है, जिससे इनके लिए कृत्रिम पैर तैयार कर उपलब्ध कराये जा सकें। कृत्रिम अंग की सहायता से सभी चिन्हित दिव्यांगजन भविष्य में बिना किसी सहारे के स्वयं चलकर अपना जीवन यापन कर सकेंगे। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत मंडला रमेश कुमार मंडावी एवं सामाजिक न्याय विभाग से पीयुष पांडे उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

मंडला मिलेट फूड फेस्टिवल 23 फरवरी को

मण्डला 18 फरवरी 2024

मंडला मिलेट फूड फेस्टिवल का आयोजन 23 फरवरी 2024 को शाम 4 बजे कलेक्ट्रेट मार्ग पर किया जाएगा। कलेक्ट्रेट के सामने आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा ट्राइबल आर्ट, हैंडीक्राफ्ट एवं म्यूजिक गेम्स गतिविधियां भी होंगी। जिले के स्थानीय व्यंजनों का प्रदर्शन एवं विक्रय स्टॉल भी लगाए जाएंगे तथा 19 फरवरी तक विक्रय स्टॉल बुक कराए जा सकेंगे। साथ ही मास्टर शेफ के अंतर्गत कुकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा जिसके रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके हैं।

 

Related posts

अपर कलेक्टर ने लिया खाद वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा

Reva India News

डाकघरों में 25 एवं 26 मई को चलेगा विशेष आधार पंजीयन एवं अपडेशन अभियान

Reva India News

ब्राम्हण समाज ने अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment