Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर ने लिया खाद वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा

मंडला 12 अगस्त 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार मंगलवार को अपर कलेक्टर मंडला श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने खैरी स्थित खाद गोदाम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अपर कलेक्टर ने उपस्थित किसानों से चर्चा की। उन्होंने किसान बंधुओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की उर्वरक की कमी के संबंध में अफवाहों पर ध्यान न दें एवं बारी-बारी से आकर खाद ले सकते हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वितरण में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान एसडीएम श्रीमति सोनल सिडाम सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने उत्तरवाहिनी नर्मदा परिक्रमावासियों पर पुष्पवर्षा कर रवाना किया

Reva India News

आदि उत्सव विशेष: रामनगर के ऐतिहासिक महलों में जीवित है गोंडवाना का गौरवशाली इतिहास 17वीं शताब्दी के मोती महल से चौगान मढ़िया तक आस्था और स्थापत्य की अनूठी गाथा

Reva India News

मूंग एवं उड़द का उपार्जन 15 जून से

Reva India News

Leave a Comment