Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

प्रिंटिंग प्रेसों के निरीक्षण करने के निर्देश

मण्डला 18 मार्च 2024

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने समस्त एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि प्रिंटिंग प्रेसों का निरीक्षण करते हुए लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार-प्रसार कार्य हेतु मुद्रित कराए जा रहे पम्पलेट, पोस्टर आदि के संबंध में दी जा रही जानकारी की जांच करना सुनिश्चित करें। जारी आदेश के अनुसार अभ्यर्थियों एवं राजनैतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार-प्रसार कार्य हेतु पम्पलेट, पोस्टर आदि का मुद्रण कार्य जिले में स्थित विभिन्न मुद्रणालयों से कराया जायेगा। प्रिंटिंग प्रेसों का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि अभ्यर्थियों अथवा राजनैतिक दलों द्वारा मुद्रित कराई जा रही प्रचार सामग्री अनुबंध ए एवं बी में ठीक तरह से दर्शाई जा रही है एवं मुद्रित सामग्री को मुद्रक अथवा प्रकाशक द्वारा छिपाया तो नहीं जा रहा है।

Related posts

श्रीकृष्‍ण पर्व’ मंडला में 14 अगस्त से दो दिवसीय समारोह, बहेगी भक्ति रस की यमुना

Reva India News

नरवाई प्रबंधन जागरूकता अभियान किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Reva India News

महिलाएं एकजुट होकर राष्ट्र के हित में कार्य करें – सपंतिया उइके टाऊनहॉल में संपन्न हुआ नारी वंदन कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment