Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नरवाई प्रबंधन जागरूकता अभियान किसानों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

मंडला, 17 मार्च 2026

ग्राम पंचायत परसवाड़ा एवं पिपरिया में नरवाई प्रबंधन जागरूकता अभियान के तहत किसानों के साथ चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को फसल अवशेष (नरवाई) के सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती उर्मिला ऊईके ने किसानों से अपील की कि वे नरवाई जलाने के बजाय वैज्ञानिक तरीकों को अपनाएं, जिससे भूमि की उर्वरता बनी रहे और पर्यावरण भी सुरक्षित रहे।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत नैनपुर के ब्लॉक समन्वयक श्री रोहित धुर्वे एवं उपयंत्री श्रीमती रचना टाक ने नरवाई प्रबंधन के विभिन्न उपायों की जानकारी देते हुए बताया कि इससे न केवल मिट्टी की गुणवत्ता सुधरती है, बल्कि उत्पादन में भी वृद्धि होती है। रोजगार सहायक श्री दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Related posts

कुटरवानी में आयोजित की गई जनसुनवाई, 18 आवेदनों का मौके पर निराकरण

Reva India News

रेवा पैथालॉजी सेंटर मण्‍डला में विशेष जागरूकता अभियान

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मंडला 30 मई 2024

Reva India News

Leave a Comment