Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आज से शुरू होगी नाम निर्देशन जमा करने की प्रक्रिया

मण्डला 19 मार्च 2024
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 20 मार्च 2024 से नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडला संसदीय क्षेत्र के लिए कार्यालय कलेक्टर परिसर स्थित न्यायालय कलेक्टर मंडला के कक्ष में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु नाम-निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। नामांकन कक्ष में अभ्यर्थी सहित कुल 5 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2024 है। 28 मार्च को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 30 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 19 अप्रैल 2024 को मतदान तथा 4 जून 2024 को मतगणना होगी।

Related posts

पुलिस थाना मोतीनगर जिला सागर के द्वारा 311 पाव एवं 21 देसी शराब की बोतल ( करीब 70 लीटर) अवैध शराब बरामद,* 

Reva India News

स्वरोजगार प्रशिक्षण के लिए आवेदन 20 मई तक आमंत्रित

Reva India News

पुलिस अधीक्षक ने मध्य रात्रि में किया औचक निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment