Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

व्यय प्रेक्षक तथा कलेक्टर ने किया चैकपोस्टों का निरीक्षण

मण्डला 21 मार्च 2024

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 अंतर्गत मंडला संसदीय क्षेत्र क्रमांक 14 के लिए भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त व्यय प्रेक्षक नाडिग विश्वास तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने कटरा तथा नैनपुर में बनाए गए चैकपोस्टों का निरीक्षण करते हुए स्थैतिक दल एवं उड़नदस्ता दलों द्वारा की जा रही कार्यवाहियों का जायजा लिया। इस दौरान श्री विश्वास ने कहा कि वाहनों की जांच के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो। यदि कोई सामग्री या नगद राशि जब्त की जाती है

तो संबंधितों को डीजीसी के समक्ष अपील के प्रावधान से भी अवगत कराएं। उन्होंने दस्तावेजों का अवलोकन किया तथा वाहनांे की जांच की कार्यवाही के समय की जाने वाली वीडियोग्राफी की जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने संबंधित एसडीएम को निर्देशित किया कि चैकपोस्टों पर तैनात कर्मचारियांे के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर रवि कुमार सिहाग सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

आपदा मित्र योजना के द्वितीय सत्र का प्रशिक्षण शुरू

Reva India News

प्लास्टिक के राष्ट्रीय ध्वज प्रतिबंधित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 29 जून 2023

Reva India News

Leave a Comment