Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब विक्रय पर छापामार कार्यवाही

मंडला 15 अप्रैल 2024

लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना के निर्देशानुसार आबकारी टीम द्वारा लगातार जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में संदिग्ध होटलों, ढाबों एवं स्थानों में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। मंडला बस स्टेंड में स्थित चाय के ठेले से 35 नग विभिन्न ब्रांडों की विदेशी मदिरा एवं 7 नग देशी मदिरा मसाला, नैनपुर, बिछिया एवं टिकरिया क्षेत्र से 17 नग विदेशी मदिरा, 37 नग देशी मदिरा, 20 लीटर हाथ से बनी महुआ शराब तथा महुआ शराब बनाने के लिए प्रयुक्त किये जाने वाले 800 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इस अपराध में संलिप्त 5 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 5 मई 2022

Reva India News

जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

अब तक 19911 कृषकों ने कराया पंजीयन

Reva India News

Leave a Comment