Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगदी सहित 45 हजार रूपए से अधिक की सामग्री जप्त

मंडला 19 अप्रैल 2024

लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिला कम्प्लेंट सेल एवं सी-विजिल कन्ट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में मतदान दिवस पर भी सी-विजिल ऐप के माध्यम से 52 प्रकरण आदर्श आचरण संहिता उल्लंघन से संबंधित पाये गये जिन पर एफएसटी टीम द्वारा कार्यवाही की जाकर सभी प्रकरणों को निराकृत किया गया है। निर्वाचन से संबंधित सी-विजिल मोबाईल ऐप के इलेक्शन सीजर मेंनेजमेंट सिस्टम (ईएसएमएस) द्वारा आबकारी/पुलिस विभाग एवं एसएसटी टीम के माध्यम से मतदान दिवस पर जिले में 395.88 लीटर शराब जप्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 45510 रूपये सभी सामग्री का कुल मूल्य नगदी सहित जप्त किया गया। जिला कन्टेक्ट सेल के एनजीआरएस/1950 हेल्पलाइन नंबर द्वारा पोर्टल के माध्यम से अब तक कुल 40 शिकायत दर्ज की गई है जिनका निराकरण भी कर दिया गया है।

Related posts

जिला स्तरीय काऊंसलिंग 2 अक्टूबर को अवंती बाई स्कूल में वरिष्ठ अधिकारी देंगे करियर मार्गदर्शन

Reva India News

आधी आबादी के हाथ ग्राम की सरकार,सरपंच से लेकर पंच तक निर्विरोध चुनी गयीं महिलाएं

Reva India News

माहिष्मती घाट में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं परामर्श शिविर

Reva India News

Leave a Comment