Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भविष्य से भेंट कार्यक्रम में विद्यार्थियों से चर्चा

मंडला 20 जून 2024

स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत एकीकृत शासकीय हाईस्कूल बिंझिया में तीन दिवसीय प्रवेश उत्सव कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रथम दिवस सभी विद्यार्थियों का तिलकवंदन और माला पहनाकर स्वागत किया गया एवं पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया।

प्रवेश उत्सव के द्वितीय दिवस शिक्षक एवं अभिभावक के बीच शालेय गतिविधियों पर चर्चा हुई। प्रवेश उत्सव के अंतिम दिवस सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित हुआ। सांसद कुलस्ते द्वारा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करते हुए अपने जीवन के अनुभवों के बारे में बताया गया। साथ ही समाजसेवी जयदत्त झा, शिक्षाविद योगेश श्रीवास्तव, शिक्षक राजेश क्षत्री द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शित किया गया।

Related posts

फिट इंडिया वुमन्स वीक के तहत साइकिल रैली का आयोजन कलेक्टर श्री मिश्रा हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया

Reva India News

जिले में आज 6 कोरोना केस मिले

Reva India News

प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का जिले में आगमन पर भव्य स्वागत किया गया  

Reva India News

Leave a Comment