Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम आज

मण्डला 20 जून 2024

21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम, योग सेमिनार एवं योग कार्यशालाओं का आयोजन वृहद पैमाने पर किया जाएगा। योग प्रदर्शन का यह कार्यक्रम संपूर्ण प्रदेश में एक ही समय पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राज्य शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला स्तरीय योग दिवस का कार्यक्रम खेल एवं युवा कल्याण विभाग के इंडोर स्टेडियम में प्रातः 6 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की केबिनेट मंत्री संपतिया उइके भी सम्मिलित होंगी। योग एक शारीरिक एवं आत्मिक क्रिया है, जिसका धर्म अथवा पंथ से कोई संबंध नहीं है। यह सामूहिक योग प्रदर्शन पूर्णतः स्वेच्छिक है। योग दिवस के कार्यक्रम के पश्चात श्री अन्न संवर्धन अभियान का शुभारंभ भी किया जाएगा।

Related posts

232 छात्राओं के निःशुल्क लर्निंग लायसेंस बनाये गये

Reva India News

जिले की औसत वर्षा की जानकारी

Reva India News

4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment