Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजेंद्र प्रसाद सेठ का हुआ निधन

मंडला – एलआईसी में कार्यरत असीम सेठ व आस्था प्रिंटर्स के संचालक आशीष सेठ के पिता राजेंद्र प्रसाद सेठ का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राजेंद्र प्रसाद सेठ भारतीय जीवन बीमा निगम से प्रबंधक के पद से सेवानिवृत थे। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे उन्होंने सरदार भगत सिंह वार्ड स्थित अपने निज निवास में अंतिम सांस ली। दिवंगत श्री सेठ जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक खरया के मामा थे। इनकी अंतिम यात्रा आज दिनांक 4 जुलाई 2024, दिन गुरुवार की सुबह 10 बजे निज निवास से खैरी मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

Related posts

निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें- संभागायुक्त श्री सिंह जल गंगा संवर्धन अभियान के लक्षित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराएं- संभागायुक्त श्री सिंह

Reva India News

सुनीता झारिया: समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की ओर

Reva India News

सांई बाबा की 107वीं पुण्यतिथि आज, होगा विशाल भंडारा  

Reva India News

Leave a Comment