Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री संपतिया उइके ने एकादशी के अवसर पर ’एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण किया  

मंडला 17 जुलाई 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने बुधवार को एकादशी के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत फॉरेस्ट रेस्ट हाउस मंडला में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम लगाकर इस अभियान में सभी नागरिक, विभागें, समाजसेवी और स्वयंसेवी संस्थाएं शामिल हुई हैं। जिससे प्रधानमंत्री जी के संकल्प को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान में एक पेड़ मां के नाम पर अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाएं और उसकी सुरक्षा भी करें, जिससे वह पेड़ बड़ा होकर फल दे सके। मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में पौधे लगाने का संकल्प लिया है। सभी नागरिक इस अभियान में शामिल होकर एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि मंडला जिले में नर्मदा नदी के तट के किनारे भी वृक्षारोपण किया जाएगा। नर्मदा नदी के तटों को साफ-सुथरा रखने के लिए सफाई अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत नर्मदा नदी के तटों के किनारे साफ-सफाई की जाती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि नर्मदा नदी के जल को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए गंदा पानी नर्मदा नदी में प्रवाहित न करें। नर्मदा नदी में पॉलीथीन व कूड़ा करकट न डालें या पूजन सामाग्री विसर्जन न करें। जिससे नर्मदा नदी का जल साफ एवं स्वच्छ बह सके।

महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा:-

 

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने कहा कि महिलाओं के लिए स्वरोजगार स्थापित करने के लिए वन विभाग के द्वारा सिलाई, कढ़ाई और बुनाई सीखने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए महाराजपुर में ट्रेनिंग सेंटर खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि एक प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 महिलाओं का चयन किया जाएगा, उन्हें प्रशिक्षित करने के बाद पुनः 100 महिलाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिससे महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं के लिए स्वरोजगार स्थापित कर सके। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को रोजगार मिले इसके लिए उन्हें स्कूल ड्रेस, गॉरमेंट्स के कपड़े, विभागों के कपड़े इत्यादि सिलाने का काम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को वन विभाग द्वारा संचालित वनधन योजना से भी जोड़कर उनके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि तथा स्वयंसेवी महिलाएं उपस्थित थे।

Related posts

शिकायतों के निराकरण के लिए पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर

Reva India News

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय जैव विविधता क्विज ऑनलाईन 2025 प्रतियोगिता के आयोजन की ब्रीफिंग

Reva India News

17 से 24 जनवरी तक आयोजित होगा प्रतिभा पर्व

Reva India News

Leave a Comment