Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख आज

मंडला 22 जुलाई 2024

शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर में संभाग के समस्त शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए लेखा प्रशिक्षण 1 अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। संभाग के समस्त कार्यालयों के अधीन कार्यरत नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारी जो म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अनुसार सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति के लिए अर्हता पूरी करते हैं एवं सहायक ग्रेड-3 के पद पर एक वर्ष की लगातार सेवा पूरी कर ली हो, उनके आवेदन पत्र 23 जुलाई 2024 की शाम 5 बजे तक कार्यालय में जमा किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण शासकीय कर्मचारियों के लिए निःशुल्क है एवं अर्धशासकीय, निगम, मंडल, निकाय आदि के कर्मचारियों को म.प्र. शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क का चालान सत्र में प्रवेश होने पर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “प्रकाश पर्व” पर प्रदेश के सिक्ख बंधुओ को मुख्यमंत्री निवास में किया आमंत्रित

Reva India News

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता सत्र संपन्न

Reva India News

टीकाकरण दिवस से एक दिन पूर्व करा सकते हैं कोविड रजिस्ट्रेशन

Reva India News

Leave a Comment