Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

खेती आधुनिक ढंग से करें, बच्चों को शिक्षा दें और नशा से दूर रहें – अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने पड़रिया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया

मंडला 24 जुलाई 2024

राष्ट्रीय जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने कहा कि प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लिए अनेक योजनाएं संचालित हैं। जिससे उनके आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्तर में सुधार हो सके। प्रदेश में इन विशेष पिछड़ी जनजातियों के हितग्राहियों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के लिए पक्के आवास भवन बनाए जा रहे हैं। जिससे उनका पक्के मकान में रहने का सपना साकार हो सके। अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य बुधवार को ग्राम पड़रिया जिला मंडला में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री प्रकाश उईके निज सचिव अनुसूचित जनजाति आयोग श्री संदीप कुलस्ते जनजाति प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, एसडीएम जेपी यादव, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग साहेब सिंह जगेत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मंडला श्री आरके मंडावी सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दें। खेती किसानी का कार्य वैज्ञानिक पद्धति से करें। हमेशा नशा से दूर रहें। इससे आपके जीवन स्तर में सुधार होगा। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आगे आने को कहा। आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना गया। ग्राम पड़रिया में ग्रामीणों के द्वारा सीसी रोड, सोलर पेनल, खेतों में विद्युत कनेक्शन, प्रधानमंत्री वनधन योजना का लाभ, श्रीमती रेवती बाई के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन और बराती लाल के खेतों तक सिचाई हेतु बिजली पहुंचाने की मांग की गई। अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने ग्रामीणों की उक्त मांगों को पूरा करने के निर्देश दिए।

 

अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य ने सीएम राईज स्कूल का निरीक्षण किया

 

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने सीएम राईज स्कूल फूलसागर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सीएम राईज स्कूल का कार्य गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य का नियमित रूप से निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधितों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष श्री अंतर सिंह आर्य ने कक्षा बारहवी के छात्र राजकुमार बरमैया एवं छात्रा पलक पांडे से भी चर्चा की। उन्होंने कक्षा में उपस्थित छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। छात्र-छात्राओं को खूब मन लगाकर पढ़ाई करके डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर या पुलिस अधीक्षक बनकर देश की सेवा करने को कहा। उन्होंने इस अवसर पर शिक्षकों की उपस्थिति एवं आवश्यकता के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

Related posts

युवाओं की प्रगति के लिए राज्य सरकार सभी आवश्यक कदम उठाने को तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

कार्यों की प्राथमिकता समझते हुए उन्हें निर्धारित समयावधि में संपादित करें – श्री सोमेश मिश्रा कलेक्टर ने किया जनपद पंचायत, तहसील एवं एसडीएम कार्यालयों का निरीक्षण

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, नपा अध्यक्ष और कलेक्टर ने वॉकाथन (रैली) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Reva India News

Leave a Comment