Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

लापरवाही बरतने पर लाईनमेन ज्ञानसिंह वरकड़े को निलंबित किया गया

मंडला 10 अगस्त 2024

अधीक्षण अभियंता (संचा./संधा.) म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं.लि. मण्डला ने बताया कि आऊटसोर्स कर्मचारी अंकित मरावी की घातक विद्युत दुर्घटना के संबंध में यह अवगत कराया जाता है कि उक्त दुर्घटना में अपने कार्यों के संपादन में लापरवाही वरतने के कारण पदमी मुख्यालय के लाईनमेन ज्ञान सिंह वरकडे को प्राथमिक दृष्टि में दोषी मानते हुये तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है कि किन कारणों से उक्त कर्मी की घातक विद्युतीय दुर्घटना घटित हुई। इस संबंध में विभाग द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि आज ही मृतक के परिजनों को विभागीय क्षतिपूर्ति राशि रूपये चार लाख का प्रकरण तैयार कर लिया गया है एवं स्वीकृत पश्चात् आगामी एक सप्ताह में मृतक के परिवारजनों को यह राशि प्रदान की जावेगी। इसके साथ ही आऊट सोर्स सेवा प्रदाता कंपनी को भी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर बीमा की राशि लगभग पांच लाख दिलवाये जाने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। बीमा के अलावा मृतक के परिवार के एक सदस्य को पेंशन का लाभ भी मिलेगा जिसकी कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही विभाग द्वारा मैदानी अमले को लाईनों के रख-रखाव एवं कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन एवं सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुये कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Related posts

कलेक्टर ने किया आगजनी प्रभावित ग्राम खारी का दौरा  

Reva India News

होटलों एवं ढाबों में अनावश्यक खड़े वाहनों पर कार्यवाही करें संचालक

Reva India News

रन फॉर यूनिटी सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता का संदेश केबिनेट मंत्री श्रीमती उइके एवं सांसद श्री कुलस्ते रहे मौजूद बिंझिया चौराहा से निकली भव्य पद यात्रा, जनभागीदारी ने बढ़ाया उत्साह

Reva India News

Leave a Comment