Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मंडला 10 अगस्त 2024

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को हवाई पट्टी ग्वारा में तिरंगा यात्रा की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आयोजित बाइक रैली में युवाओं ने विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवाओं की तिरंगा यात्रा की बाइक रैली का ग्वारा से ठरका, सतबहनी होते हुए नगर परिषद बम्हनी बंजर में आगमन हुआ। तिरंगा यात्रा की बाइक रैली में  एक हजार से अधिक युवा भारत माता की जय जयकार के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में गजब का उत्साह था। भारत माता की जय ,अमर बलिदानियो व वीर सपूतों के लिए किए जा रहे जय जयकार से बाइक रैली गुंजायमान हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री श्रीमती संपतिया उईके और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने नगर परिषद बम्हनी बंजर पहुंचकर रथ में सवार होकर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हाथ हिलाकर नागरिकों का अभिवादन किया। नगर परिषद बम्हनी बंजर की जनता ने मुख्यमंत्री के अभिवादन को स्वीकार किया। इस अवसर पर नागरिकों ने घरों की छतों मेढ़ों और द्वार पर खड़े होकर मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। फूल मालाओं की वर्षा की गई। बैंड बाजे लोक गीत और लोक नृत्य के माध्यम से स्वागत किया गया। जय जय कार के नारे लगाए गए। बहनों, भाईयों, बुजुर्गों और युवाओं ने मुख्यमंत्री जी का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री भीष्म द्विवेदी, जिला भाजपा महामंत्री श्री नीरज मरकाम, नगर पालिका मंडला अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, नगर परिषद बम्हनी बंजर अध्यक्ष श्रीमती मीना हरदहा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, भाजपा मीडिया प्रभारी श्री सुधीर कसार, कमिश्नर श्री अभय वर्मा, आईजी श्री संजय कुमार, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषभ जैन सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

आज 3 ग्रामों में होगा दवायुक्त मच्छरदानी का वितरण जिला मलेरिया अधिकारी ने की ग्रामीणजनों से मच्छरदानी के उपयोग की अपील

Reva India News

ग्राम पंचायत तिंदनी के पोषक ग्राम सकरी में जल संचय अभियान के तहत किया गया बोरी बंधान

Reva India News

छोटी शुरुआत से ही बड़ा बदलाव सहकारिता से ही संभव है ग्रामीण समृद्धि – मंत्री श्रीमती उइके पदमी में सहकारिता सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री

Reva India News

Leave a Comment