Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15 अगस्त को शुष्क दिवस घोषित, समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी

मंडला 12 अगस्त 2024

जिला आबकारी अधिकारी मंडला ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को शुष्क दिवस घोषित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में बताया गया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2024-25 की अवधि के लिए देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों के निष्पादन व्यवस्था के लिए प्रकाशित मध्यप्रदेश राजपत्र के अनुसार घोषित शुष्क दिवसों में से 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) दिन गुरूवार को जिले की समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा कम्पोजिट दुकानें, रिसोर्ट बार (एफ.एल-3ए) मिलीट्री केन्टीन (एफ-एल7) एवं देशी मदिरा भाण्डागार, दुकानें बन्द रखी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि समस्त आबकारी उपनिरीक्षक यह सुनिश्चित करें कि 15 अगस्त 2024 (स्वतंत्रता दिवस) में घोषित शुष्क दिवस पर जिले में अवैध रूप से मदिरा का आयात, निर्यात, परिवहन, विनिर्माण, संग्रहण, कब्जा, विक्रय इत्यादि न होने पाए।

Related posts

रज़ा उत्सव की हुई शुरुआत रज़ा कला वीथिका में चल रही है प्रदर्शनी और चित्रकला कार्यशाला

Reva India News

प्राकृतिक आपदा प्रभावित को आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

करेगांव एवं हर्राटीकुर में आयोजित आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment