मंडला 14 अगस्त 2024
हर घर तिरंगा अभियान के तहत जनपद पंचायत घुघरी में तिरंगा यात्रा निकली गई। तिरंगा यात्रा की रैली में घुघरी तहसील क्षेत्र के शासकीय सेवकों और नागरिकजन शामिल हुए। तिरंगा यात्रा रैली का शुभारंभ शासकीय आदर्श हाईस्कूल घुघरी से हुआ। तिरंगा यात्रा रैली मुख्य रास्ते से होते हुए तहसील घुघरी में समाप्त हुई।
