Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विधिक जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

मंडला 14 अगस्त 2024

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस से 15 अगस्त 2024 तक प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तारत्मय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री एस0के0 जोशी के निर्देशन में एवं श्री प्रवीण कुमार सिन्हा जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला के मार्गदर्शन में यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। इसी क्रम में अभियान के अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल वरिष्ठ मूल शाला मण्डला एवं शासकीय जगन्नाथ वरिष्ठमूल माध्यमिक शाला मण्डला में विधिक जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री प्रवीण कुमार सिन्हा जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला, श्री प्रवीण कुमार वर्मा वरिष्ठ अध्यापक, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बच्चों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। श्री प्रवीण कुमार सिन्ह जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए संवैधानिक कर्तव्यों के बारे में बताया कि हर भारतीय को संविधान का सम्मान करते हुए राष्ट्रीय ध्वज व गान का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में जो संघर्ष हुआ हजारों सेनानी जो शहीद हुए व हमें स्वतंत्रता दिलवाई उनके प्रति हमारे मन में श्रद्धा होनी चाहिए। हमें देश की संप्रभुता एकता एवं अखण्डता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने हमारी सभी विरासत हेरीटेज की सुरक्षा, मौलिक अधिकार व कर्तव्यों के बारे में बताया। साथ ही बच्चों के कैरियर के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया कि किस तरह वे अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष कर विधि के क्षेत्र में अपना कैरियर कैसे बना सकते हैं। इसके साथ ही बताया कि हमें वृक्षों को अधिक से अधिक मात्रा में लगाये जाने एवं उनके संरक्षण के प्रयास करने चाहिए व प्रत्येक परिवार द्वारा कम से कम 5 पौधे लगायें। उन्होंने प्रमुख तौर पर आम, नीम, पीपल, बरगद, जामुन के पौधों को लगाये जाने की अपील की है।

Related posts

आयुष तथा जल संसाधन राज्यमंत्री श्री कावरे का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

रामनगर में हुआ सातवे आदि उत्सव का शुभारंभ सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह के साथ किया जायेगा समापन

Reva India News

आईटी एप्लीकेशन पर दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment