Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में सकारात्मक रूप से निराकरण करें – श्री मिश्रा कलेक्टर ने किया घुघरी में तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण

मंडला 17 अगस्त 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने शनिवार को घुघरी में तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का निरीक्षण करते हुए सीमांकन, बटवारा, नामांकन एवं भूमि आवंटन के लम्बित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी प्रकरणों को समय पर निराकृत करें। अधिक समय से लम्बित प्रकरणांे को प्राथमिकता से निराकृत करें। सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में सकारात्मक रूप से निराकरण करें। कार्यालयों के रखरखाव एवं साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।

श्री मिश्रा ने निर्देशित किया कि क्षेत्र के जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों का चिन्हांकन कर उन्हें गिराने के लिए नियमानुसार कार्यवाही करें। लोगों को जर्जर एवं क्षतिग्रस्त भवनों के नजदीक जाने से रोकने के लिए संकेतक लगाएं। राहत से संबंधित प्रकरणों के निराकरण में संवेदनशीलता बरतें। इस दौरान एसडीएम घुघरी सीएल वर्मा सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

5 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

विद्यालय में विद्यार्थियों की पिटाई करने पर हुई एफआईआर दर्ज

Reva India News

महिला सशक्तिकरण पर विशेष :- अनीता बाई वरकड़े: नंदन फलोद्यान और खेत तालाब से मिली सफलता की नई राह

Reva India News

Leave a Comment