Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन, श्रद्घालु भक्ति भाव में डूबे*

 

मंडला/मध्यप्रदेश

 

संस्कृत भारती महाकौशल प्रांत के तत्वाधान में प्रांत संगठन मंत्री डॉ मनोज पाण्डे के आदेशानुसार मंडला जिले में संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है। संस्कृत सप्ताह 16 अगस्त से 22 अगस्त तक चलेगा। इसी तारतम्य में संस्कृत सप्ताह के तृतीय दिवस पर संस्कृतभारती महाकोशल प्रांत जिला मंडला के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ द्वारा रविवार को सुंदरकांड के संगीतमय पाठ का आयोजन संस्कृत भारती के जिला संपर्क प्रमुख राजकुमार सोनी के निवास स्थान पर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में  संस्कृत भारती के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन और आस पड़ोस के लोग शामिल हुए।

श्रद्घालुओं को सुंदरकांड का महत्व समझाते हुए विभाग संयोजक प्रमोद शुक्ल ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति भवसागर से तर जाता है। मनुष्य को जीवन में कभी किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता है। सुंदरकांड सुनने से मनुष्य के आत्मिक एवं भौतिक ज्ञान का विकास होता है। विश्व में सभी जगह सुंदरकांड की महिमा है।

संस्कृत भारती जिला मंत्री ने कहा की सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति को जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। जो भी व्यक्ति प्रतिदिन सुंदरकांड का पाठ करता है उसकी एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। सुंदरकांड का पाठ करने से व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में उसके द्वारा किए जाने वाले किसी भी काम का परिणाम हमेशा सकारात्मक ही मिलता है। इसलिए हर घर में सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए, क्युकी सुंदरकांड का नियमित पाठ करने से व्यक्ति के अंदर से नकारात्मक शक्तियां दूर चली जाती है।सुंदरकांड संगीतमय पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस बीच संस्कृत भारती के विभाग संयोजक प्रमोद शुक्ल, जिला मंत्री, जिला शिक्षण प्रमुख नीता तिवारी, जिला संपर्क प्रमुख राजकुमार सोनी, सह संपर्क प्रमुख हेमंत सारथी, नगर संयोजिका सुशीला ज्योतिषी, अनंता कोरी, कृतिका चौबे, उत्कर्ष तिवारी, आकाश कछवाहा, अनिल पांडेय, भुवनेश्वर प्रसाद, पूजा सोनी, सुलोचना सहित आस पड़ोस के लोग एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 9 जुलाई 2026

Reva India News

पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में एकलव्य योजना अंतर्गत निःशुल्क प्रवेश प्रारंभ

Reva India News

नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कक्षा 6वीं के लिए 31 अगस्त तथा कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए 23 सितंबर

Reva India News

Leave a Comment