Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने अग्निवीर कौशल प्रशिक्षण के कार्ययोजना पर चर्चा की

मंडला 28 अगस्त 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने अग्निवीर कौशल प्रशिक्षण के कार्ययोजना की रूपरेखा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पैटर्न के आधार पर विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन कराएं, देश की रक्षा व देश के विकास में सहभागी बनें। कलेक्टर ने कहा कि पिछले 10 वर्षों के सेम्पल पेपर का उपयोग करते हुए प्रश्नों को हल कराएं। ग्यारहवी एवं बारहवी के विद्यार्थियों का चिन्हांकन कर सेमीनार का आयोजन करें। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों का चयन निर्धारित योग्यता के आधार पर मेरिट सूची अनुसार करें। अग्निवीर भर्ती के लिए आवश्यक शारीरिक मापदंड की शर्तें पूर्ण करना अनिवार्य होगा। प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करते हुए युवाओं को प्रोत्साहित करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, संयुक्त कलेक्टर ऋषभ जैन, डिप्टी कलेक्टर क्षमा सराफ सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

आज श्रवण बाधित दिव्यांगजनों की जांच एवं प्रमाण पत्र के लिए शिविर प्रातः 10 बजे से जिला चिकित्सालय में आयोजित होगा

Reva India News

25 जनवरी से 15 मार्च 2022 तक मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन

Reva India News

मुख्य कार्यपालन अधिकारी नारायणगंज सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 97.33 वेटेज स्कोर के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

Reva India News

Leave a Comment