Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना पर 25 हजार रूपये नगद पुरूस्कार

मण्डला 28 अगस्त 2024

पुलिस उपमहानिरीक्षक बालाघाट रेंज ने बताया कि थाना नैनपुर जिला मंडला के अपराध क्रं 393/2021 धारा 302 भादवि. का अज्ञात आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा आदेश क्रं/पु०अ०/मण्डला/उदघोषणा/05/22, 7 जनवरी 2022 के माध्यम से 10 हजार रूपये ईनाम की उदघोषणा की गई थी। प्रकरण में अज्ञात आरोपी एवं अपहृता की तलाश पतासाजी के हरसंभव प्रयास किए गए किन्तु पता नहीं चल सका है।

डीआईजी बालाघाट ने प्रकरण की प्रकृति एवं गंभीरता को दृष्टिगत् रखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट रेंज बालाघाट म०प्र० पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रं 80 (ब)1 में निहित प्रावधानों का उपयोग करते हुये, थाना नैनपुर जिला मंडला के अपराध क्रमांक 393/2021 धारा 302 भादवि में अज्ञात आरोपी की हेतु जो कोई व्यक्ति या पुलिस अधि. सूचना देगा जिससे आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके उसको 25 हजार रूपये (पच्चीस हजार रूपये) नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जाएगा। यदि वह चाहेगा तो उसका नाम गोपनीय रखा जायेगा। पुरूस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस उप महानिरीक्षक बालाघाट रेंज बालाघाट का होगा।

Related posts

*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जगन्नाथ मन्नालाल चौधरी महाविद्यालय मंडला की सत्र 2024-25 की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषणा*

Reva India News

विभागीय समन्वय से तैयार कराएं बिजनेस प्लान – सीईओ जिला पंचायत एपीसी की बैठक में निर्देश

Reva India News

जनसुनवाई में 37 आवेदक पहुंचे समस्या लेकर

Reva India News

Leave a Comment