Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

14 सितम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत हेतु मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के प्रकरणों की प्रीसिटिंग बैठक

मंडला 28 अगस्त 2024

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 सितम्बर 2024 को आयोजित किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री एस.के. जोशी के निर्देशन में एवं जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला श्री प्रवीण कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में न्यायालयों में लंबित मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के प्रकरणों को चिन्हित कर प्रकरणों के आवेदक अधिवक्ताओं एवं अनावेदक अधिवक्ताओं के साथ प्रीसिटिंग बैठक ली गई। आयोजित प्रीसिटिंग बैठक में समस्त मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के न्यायालय के प्रकरणों को चिन्हित कर उन्हें निराकृत कराये जाने हेतु प्रयास पर चर्चा की गई। बैठक में श्री शचीन्द्र श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश, श्री प्रवीण कुमार सिन्हा जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला, श्री सुबोध विश्वकर्मा, प्रथम जिला न्यायाधीश, श्री हेमराज सनोडिया, तृतीय जिला न्यायाधीश, श्री विवेकानंद त्रिवेदी चतुर्थ जिला न्यायाधीश, श्री ब्रजेश गोयल पंचम जिला न्यायाधीश, बीमा कंपनी के अधिवक्तागण श्री मुकेश शुक्ला अधिवक्ता, श्री अखिलेश दुबे अधि., श्री संजय मिश्रा अधि., श्री पवन साहू अधिवक्ता सहित एवं अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डला की सचिव/जिला न्यायाधीश श्री प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसे लोग जिनके मुकदमे न्यायालय में लंबित है या न्यायालय में प्रस्तुत किये जाने की पूर्व की स्थिति में हैं, वे 14 सितम्बर 2024 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में आपसी सामन्जस्य बनाकर प्रकरणों का निराकरण करा सकते हैं। मुकदमे बाजी से छुटकारा पा सकते हैं।

Related posts

माँ नर्मदा के पावन तट पर रंगपंचमी का भव्य आयोजन मंत्री श्रीमती संपतिया उइके हुई शामिल

Reva India News

एडीएम ने लिया गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा

Reva India News

कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी जून 2027 तक पूरा करने के दिए निर्देश ड्राइंग मैप और पीपीटी से लिया प्रोजेक्ट का जायजा

Reva India News

Leave a Comment