Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया एकीकृत हाईस्कूल धनगांव का निरीक्षण

मंडला 31 अगस्त 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने एकीकृत हाईस्कूल धनगांव का निरीक्षण करते हुए संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शतप्रतिशत पुस्तक वितरण एवं नामांकन सुनिश्चित करें। विद्यालय स्तर पर नवाचार करें। उन्होंने साईकिल, गणवेश तथा छात्रवृत्ति वितरण के संबंध में भी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, सहायक कलेक्टर आकिप खान, एसी ट्राईबल लालशाह जगेत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

*BAIGA’ डेवलपमेंट प्लान अंतर्गत 8 मार्च को 2 ग्रामों में लगेंगे शिविर

Reva India News

कचरा संग्रहण वाहनों में बज रहा टीबी जागरूकता जिंगल

Reva India News

पुलिस भर्ती में चयन की तैयारी, प्रोत्साहन व प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment