Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण के साथ पोषण माह की शुरुआत हुई

मंडला 31 अगस्त 2024

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 1 सितंबर से 30 सितंबर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत 31 अगस्त को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कर की गई। इसी कड़ी में जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में परियोजना बीजाडांडी में पोषण माह की शुरुआत सभी केंद्रों में वृक्षारोपण से की गई।  आंगनबाड़ी केंद्र मझगांव और टिकरिया में परियोजना अधिकारी मनीषा तिवारी, जनपद सदस्य समई लाल, सरपंच की उपस्थिति में वृक्षारोपण कर शपथ ली गई, तत्पश्चात 1 माह तक चलने वाले पोषण माह की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता, ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related posts

बाल विवाह पर त्वरित कार्रवाई, तीन मामलों में रोका गया विवाह

Reva India News

राष्ट्रीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी मंडला की बेटियाँ सिवनी में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतकर दिल्ली में बनाई जगह, 9 से 17 अक्टूबर तक होगा राष्ट्रीय मुकाबला

Reva India News

रानी फूलकुंवर पॉलीटेक्निक महाविद्यालय मण्डला में स्वास्थ्य शिविर संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment