Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पंच पद के लिए मतपेटी से मतदान एवं मतगणना 11 सितंबर को होगी

मंडला 4 सितंबर 2024

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायत के उप निर्वाचन 2024 के लिए जनपद पंचायतों में पंच के रिक्त पदों के निर्वाचन के लिए आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 11 सितंबर 2024 को पंच पद के लिए मतपेटी से मतदान एवं मतगणना किया जाना निर्धारित है। उन्होंने सहायक आयुक्त, जनजाति कार्य विभाग एवं सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को निर्देशित किया है कि मतदान दलों का गठन करें एवं मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित कर 10 सितंबर 2024 को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर जनपद पंचायत को उपलब्ध कराएं। उप निर्वाचन के लिए निवास तथा बिछिया में पंच पद के एक-एक मतदान केन्द्र होंगे तथा दो-दो रिजर्व में आवश्यक मतदान दल होंगे।

Related posts

28 लीटर कच्ची शराब जब्त

Reva India News

जनसुनवाई में मुन्ना लाल सारथी को मिली ट्रायसाईकिल

Reva India News

बीजाडांडी में हुए सड़क दुर्घटना में महाप्रबंधक को एससीएन जारी आगामी दो दिनों में मरम्मत कार्य पूर्ण कर मार्ग को खोल दिया जाएगा

Reva India News

Leave a Comment