Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बीजाडांडी में ’अ’ से अक्षर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

मंडला 11 सितंबर 2024

कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट ने जनपद पंचायत बीजाडांडी परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला प्रशासन द्वारा निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए ’अ’ से अक्षर अभियान प्रारंभ किया गया है, जिससे जिले के सभी निरक्षर नागरिक साक्षर बन सकें। इस अभियान को लेकर साक्षरता प्रेरणा रथ भ्रमण कर लोगों को साक्षर होने का संदेश देगा। इस अवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष करिश्मा राजेन्द्र पट्टा, उपाध्यक्ष विजेन्द्र यादव, सीईओ जनपद पंचायत बीजाडांडी उमेश कुमार सिंगरौरे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मतदान एवं मतगणना हेतु शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

ब्रेन चाईल्ड स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में कलेक्टर ने की सहभागिता

Reva India News

*भारत का इतिहास गुलामी का नहीं संघर्ष का इतिहास है: विनोद* *छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक की 350वीं वर्षगाँठ पर व्यख्यान का आयोजन* *’हिंदवी स्वराज्य प्रणेता श्रीमंत योगी शिवाजी महाराज’ पुस्तक का हुआ विमोचन*

Reva India News

Leave a Comment