Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उप-मुख्‍यमंत्री श्री देवड़ा ने की IFMIS Next Gen परियोजना की समीक्षा

मंडला 11 सितंबर 2024

उप-मुख्‍यमंत्री, श्री जगदीश देवड़ा ने आज आयुक्‍त, कोष एवं लेखा द्वारा क्रियान्वित की जा रही IFMIS Next Gen परियोजना की समीक्षा की। आधुनिक तकनीकी इनोवेशन के अनुरूप परिकल्पित नवीन एकीकृत वित्‍तीय प्रबंधन सूचना प्रणाली सॉफ्टवेयर – IFMIS Next Gen का विकास किया जा रहा है। इससे पूरी तरह कॉन्टेक्ट-लैस, पेपर-लैस एवं फेस-लैस वित्तीय ट्रांजेक्शन को वित्‍तीय प्रबंधन के क्षेत्र में लागू किया जा सके। समीक्षा में यह तथ्य रेखांकित हुआ कि IFMIS Next Gen परियोजना के सिस्‍टम इंटीग्रेटर के द्वारा सामयिक रूप से कार्य निष्‍पादित नहीं करने से परियोजना विलंब से संचालित हो रही है। विभिन्‍न माड्यूल्‍स के लिए निर्मित की गई फंक्‍शनेलिटीज़ की गुणवत्‍ता एवं उपयोगकर्ता के अनुभव परियोजना की परिकल्‍पना के अनुरूप नहीं होने से श्री देवड़ा ने इसमें सुधार करने के निर्देश दिये।

Related posts

हिंदू सेवा परिषद् ने किया शस्त्रपूजन  शास्त्र और शस्त्र दोनों का ज्ञान जरूरी – धर्मेंद्र सिंह 

Reva India News

सिमरिया बावड़ी का हुआ जीर्णोद्धार

Reva India News

रोजगार की पढ़ाई चलो आईटीआई, पंजीयन 31 मई तक  

Reva India News

Leave a Comment