Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अग्निवीर पायलट प्रोजेक्ट योजना की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

मंडला 13 सितंबर 2024

जिला प्रशासन द्वारा 17 सितंबर से अग्निवीर पायलट प्रोजेक्ट योजना प्रारंभ की जाएगी। इस योजना के तहत युवा और युवतियों को आर्मी में भर्ती होने के लिए फिजिकल और परीक्षा उत्तीर्ण करने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे युवा और युवतियों की भर्तियां आर्मी में हो सके और यह अग्निवीर पायलट प्रोजेक्ट योजना सफल हो सके। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा शुक्रवार को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय मंडला में अग्निवीर पायलट प्रोजेक्ट संचालित करने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने क्लासरूम में प्रोजेक्टर, इंटरनेट कनेक्शन एवं बैठक व्यवस्था आदि के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, पीईआईयू जेपी पटले, प्राचार्य रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय सहित संबंधित उपस्थित रहे।

Related posts

थांवर बांध के 5 गेट खोले गये

Reva India News

ध्वनि प्रदुषण का स्वास्थ्य पर प्रभाव

Reva India News

वन परिक्षेत्र खटिया (बफर) में अनुभूति षिविर का हुआ आयोजन

Reva India News

Leave a Comment