Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रिफॉर्म्स उत्सव एवं जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के लिए गतिविधियों का कैलेंडर जारी

मंडला, 30 अक्टूबर 2026

जनजातीय समुदायों के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को प्रदर्शित करने तथा जनजातीय वर्ग के लिए संचालित योजनाओं एवं शासकीय पहलों की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में रिफॉर्म्स उत्सव एवं जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे द्वारा जिले के शैक्षणिक संस्थानों एवं संबंधित विभागों को निर्धारित गतिविधियों के आयोजन के निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रिफॉर्म्स उत्सव का आयोजन 2 अक्टूबर से 25 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके अंतर्गत 31 अक्टूबर से 1 नवंबर तक स्थानीय शिल्पकारों एवं कलाकारों की प्रोफाइलिंग तथा उनके पारंपरिक एवं डिजिटल दस्तावेजीकरण का कार्य किया जाएगा। 16 से 21 नवंबर तक जनजातीय विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति सहायता शिविर आयोजित होंगे। 25 से 28 नवंबर तक जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित जीवंत इतिहास प्रदर्शनियां तथा 1 से 5 दिसंबर तक अनुसंधान एवं नवाचार संबंधी प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। वहीं 14 से 17 दिसंबर तक जीआई शिल्प मेले तथा 21 से 25 दिसंबर तक जनजातीय भाषा महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है।

इसी क्रम में 1 से 15 नवंबर तक जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत 2 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा एवं अन्य जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि, 3 नवंबर को ईच वन टीच वन अभियान, 4 नवंबर को कहानी लेखन एवं 5 नवंबर को निबंध लेखन, चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 11 नवंबर को एनएसएस, एनसीसी एवं माय भारत की गतिविधियां तथा 12 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 13 से 15 नवंबर तक कविता, लघु लेख, फोटोग्राफी, पारंपरिक कला एवं शिल्प, नृत्य, संगीत, नाटक, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी एवं नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं शैक्षणिक संस्थाओं को निर्देशित किया है कि निर्धारित कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, जनजातीय समुदायों, कलाकारों, शिल्पकारों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। आयोजित गतिविधियों के फोटोग्राफ, वीडियो एवं आवश्यक विवरण निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related posts

जिले में साहस-जेंडर जस्टिस लैब्स की शुरुआत

Reva India News

एसडीएम ने किया कृषि विज्ञान केंद्र एवं स्कूल का निरीक्षण जन समस्या निवारण शिविर में त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Reva India News

घर-घर योग, हर व्यक्ति निरोग अभियान के तहत योग प्रशिक्षण जारी

Reva India News

Leave a Comment