Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद के तहत छात्राओं ने किया पुलिस थानों का भ्रमण   पुलिस अधिकारियों ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं कानून संबंधी प्रावधानों की दी जानकारी

मंडला, 30 अक्टूबर 2026

उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन एवं मध्यप्रदेश पुलिस (सामुदायिक पुलिसिंग) की संयुक्त पहल पर संचालित ‘जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद’ कार्यक्रम के अंतर्गत 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंडला की छात्राओं ने सिटी कोतवाली, महिला थाना एवं महाराजपुर थाना का भ्रमण किया।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण तथा नशामुक्ति से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, साइबर अपराधों से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस से सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. टी.पी. मिश्रा ने इस पहल को छात्राओं में सुरक्षा संबंधी जागरूकता एवं आत्मविश्वास विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवा पीढ़ी को कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायता मिलती है। कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय के प्रभारी अधिकारी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन समारोह 31 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा।

Related posts

जिले में साहस-जेंडर जस्टिस लैब्स की शुरुआत

Reva India News

धार्मिक आयोजन लोगों को आपस में जोड़ने का बेहतर माध्यम – मंत्री श्रीमती उइके खैरमाई माता मंदिर के लिए 4 लाख रूपए की राशि स्वीकृत केहरपुर से कोटासांगवा एवं कातलबोड़ी के बीच रोड निर्माण की दी स्वीकृति ग्राम बिछुआ में आयोजित अखण्ड महा रामधुन के समापन में शामिल हुई

Reva India News

झील महोत्सव  : रोमांच, प्रकृति और संस्कृति का संगम  सुबह 7 बजे से शाम तक हो रहीं 18 साहसिक गतिविधियॉं सांस्कृतिक रंगों से सज रही रातें रोमांच, प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम

Reva India News

Leave a Comment