Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में कार्यक्रम संपन्न

मंडला 14 सितंबर 2024

प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा ने बताया कि हिंदी दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में हिंदी दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को हिंदी भाषा के महत्व को बताते हुए अपने विचार प्रकट किए। डॉ. विजय मौर्य ने चिकित्सा के क्षेत्र में हिंदी भाषा का उपयोग और श्री विजित मेश्राम के द्वारा हिंदी के उदभव एवं विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर निबंध और प्रश्न मंच की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजकुमार सिंगौर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रशांत यादव, डॉ. शोभना पटेल, डॉ. गरिमा छाबड़ा, श्री संतोष नंदा एवं छात्र छात्राओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related posts

जनपद पंचायत बीजाडांडी में वॉटरशेड कार्यों का निरीक्षण किया गया

Reva India News

2 मिनिट सायरन बजाकर दी जा रही लोगों को मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश

Reva India News

जिला चिकित्सालय में 1 एवं 9 ब्लॉकों में फीवर क्लीनिक संचालित  

Reva India News

Leave a Comment