Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने निःक्षय रोग उन्मूलन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

मंडला 14 सितंबर 2024

प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने शनिवार को जिला योजना भवन मंडला परिसर में निःक्षय रोग उन्मूलन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। निःक्षय रोग उन्मूलन रथ विकासखंड नारायणगंज में क्षय रोग उन्मूलन के संबंध में जागरूकता का संदेश देगा। मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने नारायणगंज को निःक्षय रोग मुक्त विकासखंड घोषित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जिससे संपूर्ण विकासखंड निःक्षय रोग मुक्त हो सके। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, जिला पंचायत सदस्य व सभापति संचार एवं संकर्म निर्माण समिति जिला पंचायत श्री शैलेष मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रेयांश कूमट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसी सरौते, सिविल सर्जन श्री विजय धुर्वे सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम पंचायतों से पहुंचे सरपंच एवं सचिव मौजूद थे।

Related posts

कान्हा टाइगर रिजर्व में पर्यटन गतिविधियों का शुभारंभ सांसद श्री कुलस्ते की उपस्थिति में आयोजित होगा विशेष कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पैदल मैराथन का आयोजन

Reva India News

डिस्ट्रिक्ट नोडल कॉल सेंटर के संचालन एवं मैनपावर के संबंध में ऑनलाईन निविदा आमंत्रित

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गौरंगी शर्मा ने भेंट की पेंटिंग

Reva India News

Leave a Comment