Reva India News
Other

धान उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 19 सितंबर से प्रारंभ होगा

मंडला 18 सितंबर 2024

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन की अवधि 19 सितम्बर 2024 से 4 अक्टूबर 2024 तक नियत की गई है। जिला मण्डला के समस्त किसान भाईयों से निवेदन है कि शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय करने हेतु अपने समीप के सहकारी समिति, अधिकृत कॉमन सर्विस सेन्टर एवं एम.पी. ऑनलाईन सेन्टरों पर जाकर अपनी फसल का पंजीयन कराने का कष्ट करें। इसके अतिरिक्त किसान भाई अपने मोबाईल से भी ऑनलाईन उपार्जन पोर्टल के बेवसाइट http://mpeuparjan.mp.gov.in पर स्वयं भी अपनी फसल का पंजीयन घर बैठे कर सकते हैं।

Related posts

जलवायु परिवर्तन और उसके कृषि एवं सबंधित क्षेत्रों पर प्रभाव हेतु जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Reva India News

जिले में उर्वरक पर्याप्त उपलब्ध, आवश्यकतानुसार उठाव करें किसान

Reva India News

जिले में 3 कोरोना केस मिले

Reva India News

Leave a Comment