Reva India News
Other

उप संचालक कृषि ने आगामी रबी बीज व्यवस्था हेतु ली संयुक्त बैठक

मंडला 18 सितंबर 2024

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास मण्डला श्रीमति मधु अली ने आगामी रबी मौसम हेतु बीज व्यवस्था को लेकर संयुक्त बैठक आयोजित की। बैठक में सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रतिनिधि, बीज उत्पादक समितियों के अध्यक्ष श्री सुनील नामदेव बलराम बीज उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित भुआ बिछिया, श्री राजू वैष्णव नवदुर्गा बीज उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित उमरिया नैनपुर और श्री संत कुमार पटेल बीज उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित करियागांव उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पूर्व वर्षों में समिति स्तर पर बीज वितरण में आ रही कठिनाईयों पर चर्चा की गई एवं इस वर्ष रबी सीजन में बीजों का भंडारण 15 अक्टूबर के पूर्व करने हेतु समिति के अध्यक्षों को निर्देश दिये गये। बीज उत्पादक समिति के अध्यक्षों द्वारा समिति में बीज भंडारण के पश्चात् कोई भी बीज वापस नहीं लेने हेतु अवगत कराया गया। उप संचालक कृषि ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं सहकारिता विभाग को बीज भंडारण पूर्व संबंधित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधकों से बीज वितरण हेतु मांग पत्र लिखित में प्राप्त करने के पश्चात् ही रबी बीज मांग पत्र इस कार्यालय को प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये ताकि लक्ष्यानुसार बीज निर्धारित समय सीमा में समिति स्तर पर भंडारण कराया जा सके।

Related posts

12 नवंबर को मनाया गया विश्व निमोनिया दिवस

Reva India News

सांकेतिक रूप से होगा मड़ई मेले का आयोजन

Reva India News

प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब परिवारों के सपनों को साकार किया है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रानी दुर्गावती ऑडीटोरियम में प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति वितरण एवं गृह प्रवेश का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment